Tulsi Vastu : हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को अत्यंत पवित्र और पूजनीय माना गया है। इसे देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है, इसलिए तुलसी को धन, समृद्धि और सुख-शांति का प्रतीक भी कहा जाता है। माना जाता है कि जिन घरों में तुलसी की नियमित पूजा होती है, वहां मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं। यदि आपके जीवन में धन संबंधी समस्याएं चल रही हैं, तो तुलसी से जुड़े कुछ विशेष उपाय और नियम आपके लिए लाभदायक हो सकते हैं। तुलसी से जुड़े ये उपाय केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि वास्तु और ज्योतिष दृष्टि से भी प्रभावी माने गए हैं। इसी विषय में हमारे साथ चर्चा की भोपाल के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित विनोद सोनी जी ने। उन्होंने तुलसी के पौधे से संबंधित 20 जरूरी वास्तु टिप्स साझा किए, जिन्हें अपनाकर आप अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि ला सकते हैं।
1. यदि आपके घर में तुलसी का पौधा नहीं है और आप अपने घर में तुलसी का पौधा लगाना चाहती हैं, तो घर में तुलसी का पौधा लगाने का सबसे अच्छा समय कार्तिक का महीना होता है। तुलसी को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है और ऐसा कहा जाता है कि अगर आप कार्तिक माह में तुलसी का पौधा घर लाती हैं, तो लक्ष्मी जी का भी घर में आगमन होता है।
2. शास्त्रों के अनुसार तुलसी का पौधा कार्तिक मास में किसी भी गुरुवार के दिन घर पर लेकर आएं।गुरुवार का दिन भगवान विष्णु का दिन होता है और श्री विष्णु के स्वरूप भगवान श्रीकृष्ण को तुलसी अति प्रिय है।
इसे जरूर पढ़ें- तुलसी की पत्ती तोड़ने से पहले पढ़ लें ये नियम
3. वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी के पौधे को हमेशा घर की उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि इसी दिशा में देवी-देवताओं का वास होता है।
4. भूल से भी तुलसी का पौधा घर की दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए। यह दिशा पितरों की होती हैं और यदि आप यहां तुलसी का पौधा रखती हैं, तो आपको भारी आर्थिक नुकसान हो सकता है।
5. आप घर की बालकनी, खिड़की या छत पर तुलसी का पौधा रख सकती हैं। मगर वास्तु शास्त्र में बताई गई दिशा का ध्यान जरूर रखना चाहिए।
6. कभी भी घर के प्रवेश द्वारा, आंगन या फिर किसी ऐसे स्थान जहां कबाड़ रखा हो या जूते चप्पल उतारे जाते हों, वहां आपको तुलसी का पौधा नहीं रखना है।
7. हमेशा मिट्टी के गमले में ही तुलसी का पौधा लगाएं। कभी भी प्लास्टिक के गमले का इस्तेमाल न करें। तुलसी के गमले को गेरू से रंगें और हो सके तो इसमें चूने या हल्दी से 'श्रीकृष्ण' लिखें।
8. ईशान कोण में भी आप तुलसी का पौधा रख सकती हैं। यहां पर तुलसी की मौजूदगी आपको सकारात्मक परिणाम देती है।
9. आप नियमित तुलसी की पूजा कर सकती हैं, मगर संध्या के समय तुलसी को छूना वर्जित है। इसके अलावा आपके एकादशी, रविवार, चंद्र और सूर्य ग्रहण के दिन भी तुलसी को हाथ नहीं लगाना चाहए। रविवार के दिन तो तुलसी को जल भी अर्पित नहीं करना चाहिए।
10. तुलसी को को सिंदूर अर्पित करने को लेकर भी काफी भ्रम हैं, ऐसे में वास्तु शास्त्र के मुताबिक तुलसी जी को सिंदूर अर्पित किया जा सकता है। आप तुलसी को पक्का सिंदूर अर्पित कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- ज्योतिष के अनुसार किन घरों में नहीं होना चाहिए तुलसी का पौधा, हो सकता है भारी नुकसान
11. तुलसी को जल अर्पित करने के साथ ही कच्चा दूध भी अर्पित किया जा सकता है। ऐसी मान्यता है कि कच्चा दूध अर्पित करने से दुर्भाग्य दूर होता है।
12. तुलसी की यदि आप रोज परिक्रमा करना चाहती हैं, जल चढ़ाते हुए 3 बार तुलसी के पौधे की परिक्रमा करें। आपको पहले सूर्य को जल अर्पित करना है और फिर तुलसी को जल चढ़ाना है।
13. तुलसी को जब जल अर्पित करें तो इस मंत्र 'महाप्रसाद जननी, सर्व सौभाग्यवर्धिनी आधि व्याधि हरा नित्यं, तुलसी त्वं नमोस्तुते।। ' का उच्चारण जरूर करें।
14. तुलसी की पत्तियां श्री गणेश और महादेव को के अलावा आप हर देवी-देवता को अर्पित कर सकती हैं।
15. तुलसी का पौधा बुध ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है, इस ग्रह को भगवान श्रीकृष्ण का ही एक स्वरूप माना जाता है।
16. तुलसी की पत्ती को 15 दिन तक आप भगवान श्रीकृष्ण के पास रख सकते हैं। पत्ती के सूख जाने पर आप उसे प्रसाद के तौर पर ग्रहण कर सकते हैं।
17. तुलसी को आमतौर पर लोग लाल रंग की चुनरी अर्पित करते हैं, मगर यह मंगल का रंग है और तुलसी बुध का कारक है। बुध और मंगल मित्र नहीं होते हैं। बुध के मित्र ग्रह शुक्र और शनि हैं। इसलिए सफेद, चमकीली, नीले रंग की चुनरी तुलसी जी को अर्पित करनी चाहिए।
18. रसोई घर या बाथरूम के पास तुलसी का पौधा कभी भी नहीं रखना चाहिए। आप पूजा के कमरे की खिड़की के पास तुलसी का पौधा रख सकती हैं।
19. घर में आपको हमेशा ऑड संख्या में तुलसी का पौधा रखना चाहिए। यदि कि आप 1, 3, 5 या 7 पौधे रखें। कभी भी 2, 4, 6 इस संख्या में तुलसी का पौधा न रखें।
20. अशुद्ध हाथों से आपको कभी भी तुलसी के पौधे में हाथ नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको तुलसी के पौधे से जुड़े ये वास्तु टिप्स पसंद आए होंगे। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Main Image Credit: Getty image
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।