(benefits of offering arghya to moon) शीत ऋतु का आरंभ हो चुका है। इस दौरान वातावरण ठंडी हवाओं से परिपूर्ण रहता है। वहीं कार्तिक माह के बाद मार्गशीर्ष का महीना भी शुरू हो चुका है। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण की पूजा मुख्य रूप से की जाती है। कई लोग व्रत रखते हैं और कान्हा की विधिवत पूजा करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं शीत ऋतु में चंद्रमा को अर्घ्य देना बहुत शुभ माना जाता है।
मार्गशीर्ष माह में खासकर चंद्रमा को अर्घ्य देने का विधि-विधान है। ऐसा करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।
आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
शीत ऋतु में मार्गशीर्ष माह में खासकर चंद्रमा (चंद्रमा मंत्र)को अर्घ्य देना चाहिए। अगर आप इस दौरान अर्घ्य देते हैं, तो दूध में गंगाजल मिलाकर दें। इससे मानसिक शांति से छुटकारा मिल सकता है।
शीत ऋतु में चंद्रमा को अर्घ्य देने से पहले आटे के दीपक से दीया बनाएं और चंद्रमा की आरती उतारें। ऐसा करने से व्यक्ति को कभी किसी मुसीबत का सामना नहीं करना पड़ता है। उसके बाद दूध से अर्घ्य दें और उस दौरान इस मंत्र का जाप जरूर करें।
अगर आपकी कुंडली में चंद्रदोष है, तो इससे छुटकारा पाने के लिए शीत ऋतु में दूध में केसर डालकर चांद को अर्घ्य जरूर दें। इससे शुभ परिणाम की प्राप्ति हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - कुंडली में चंद्रमा को मजबूत करने के उपाय
अगर आपके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो रहा है, तो सोमवार के दिन चंद्रमा को अर्घ्य देने के दौरान शिव चालीसा का जाप जरूर करें। ऐसा करने से आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।
अगर आपको हमेशा कर्ज में डूबे रहते हैं, तो शुक्रवार(शुक्रवार मंत्र) के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करें और उसके बाद कच्चे दूध में चीनी, तिल और फूल डालकर अर्घ्य देने से व्यक्ति को इससे लाभ हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - भारी शनि के कारण जीवन में घट सकती हैं ये गंभीर घटनाएं
अगर आपका मन शांत नहीं रहता है, तो शनिवार के दिन चंद्रमा को अर्घ्य जरूर दें। इससे आपको लाभ हो सकता है और शुभ परिणाम भी मिल सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।