Weekly saptahik Tarot Reading 16 to 22 September 2024: अपने भविष्य के बारे में जानने की इच्छा लगभग हर किसी को होती है। इसलिए कई लोग अलग-अलग माध्यम से जानकारी प्राप्त करने लगते हैं।
अलग-अलग माध्यम से राशिफल जानने के चक्कर में कई बार व्यक्ति गलत भी हो जाता है। ऐसे में राशिफल के बारे में सही और सटीक जानकारी प्राप्त करना बहुत जरूरी हो जाता है।
अगर आप भी अपने भविष्य को लेकर चिंतित रहते हैं, तो टैरो कार्ड एक्सपर्ट जीविका शर्मा सभी राशियों के बारे में विस्तार से बताने जा रही हैं। आइए जानते हैं किस राशि की किस्मत चमके वाली है।
मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह कुछ अच्छा नहीं होने वाला है। इस सप्ताह मेष राशि वाले निराश और चिड़चिड़े महसूस कर सकते हैं। अगर आप कुछ अधिक निराश रहते हैं, तो इस सप्ताह बीमार भी पड़ सकते हैं। ऐसे में आपको अपने सेहत के प्रति ख्याल रखने की जरूरत है। खान-पान पर भी ध्यान देने की जरूरत है।
वृषभ राशि वालों को इस सप्ताह सेहत के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। जी हां, इस हफ्ते वृषभ राशि वालों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा, गर्भवती महिलाओं को जोखिम हो सकता है, जबकि अन्य को इस सप्ताह छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अपना ख्याल रखें।
मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह कुछ खास नहीं रहने वाला है। मिथुन राशि वाले इस सप्ताह कुछ दिनों तक बीमार रह सकते हैं। ऐसे में उन्हें उचित आराम करने या काम से छुट्टी लेने लेकर आराम कर सकते हैं।
कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह थकान भरा हो सकता है, जिसके चलते सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में कर्क राशि वालों को अधिक काम करने से बचना चाहिए और मुख्य रूप से सेहत पर ध्यान देखने की जरूरत है। इसके अलावा खान-पान पर भी ध्यान देने की जरूरत है।
सिंह राशि वाले इस सप्ताह सुस्त महसूस करेंगे, जिसके चलते वो अपने आप को बीमार महसूस भी कर सकते हैं। ऐसे में इस सप्ताह आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। इस सप्ताह आप काम से राहत भी ले सकते हैं, ताकि सेहत पर असर न पड़ें।
कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह खास रहने वाला है। इस सप्ताह कन्या राशि वालों का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। हालांकि, सप्ताह के अंत में गर्दन में हल्का दर्द हो सकता है। इस सप्ताह आपको खाने-पीने पर भी ध्यान रखना चाहिए।
तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। इस हफ्ते तुला राशि वालों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। हालांकि, पहले से चली आ रही बीमारी के लिए अपनी दवा जारी रखने की जरूरत है। इसके अलावा, आपको खाने-पीने की जरूरत है।
वृश्चिक वृश्चिक राशि वालों को शांत रहने की सलाह दी जाती है। अगर वे अपनी भावनाओं पर नियंत्रण नहीं रखते हैं तो उनके जीवन पर इसका गहरा असर हो सकता है। इस सप्ताह आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना चाहिए।
धनु राशि धनु राशि वाले इस सप्ताह खुश और तनाव मुक्त रहेंगे। हालांकि, उन्हें अपच की समस्या हो सकती है, जिसके लिए उन्हें उचित व्यायाम करने की सलाह दी जाती है। इसलिए आपको इस हफ्ते सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है।
मकर मकर वालों को इस सप्ताह खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है। जी हां, मकर मकर राशि वालों को घर का बना या किसी अच्छी जगह का खाना खाना चाहिए, क्योंकि उन्हें फूड पॉइजनिंग हो सकती है। उन्हें इस सप्ताह अधिक खाना खाने से भी बचना चाहिए।
कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा होने वाला है। जी हां, कुंभ राशि वाले इस सप्ताह खुश, स्वस्थ और तनाव मुक्त रहेंगे। इस सप्ताह उनका समय सबसे अच्छा बीतेगा। धन भी प्राप्त हो सकता है।
मीन राशि इस सप्ताह सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। जी हां, मीन राशि वालों को पेट में दर्द की समस्या हो सकती है। यह फूड एलर्जी या गैस्ट्रिक समस्याओं के कारण हो सकता है।
सभी राशियों के लिए समय मिले जुले प्रभाव लेकर आने वाला है। अपनी राशि के लिए अनुमान के अनुसार आगे की योजनाएं तय करें। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image@freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।