विश्वकर्मा पूजा को विश्वकर्मा जयंती के नाम से भी जाना जाता है। यह हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व ब्रह्मांड के दिव्य वास्तुकार और निर्माता भगवान विश्वकर्मा को समर्पित होता है। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, विश्वकर्मा एक ऐसे देवता हैं जिन्होंने स्वर्ग और यहां तक कि देवताओं के कुछ सबसे बड़े महलों का निर्माण किया है। उन्हें कारीगरों, शिल्पकारों और इंजीनियरों के देवता के रूप में भी पूजा जाता है।
विश्वकर्मा पूजा को किसी भी नए कार्य की शुरुआत जैसे घर बनाना, दुकान खरीदना या फिर कोई और निर्माण कार्य करने जैसी क्रियाओं के लिए बहुत शुभ माना जाता है। इसे उन सभी लोगों के लिए सम्मान का दिन भी माना जाता है जो निर्माण आदि कार्यों से जुड़े होते हैं।
यह पर्व हर साल 17 सितंबर को मनाया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन विश्वकर्मा जी की पूजा करने से साथ कुछ विशेष चीजों का दान करने से आपके जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहती है और समृद्धि आती है। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें उन चीजों के बारे में।
दान हिंदू अनुष्ठानों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना होता है और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसी मान्यता है कि दान देने से समस्त देवी- देवता प्रसन्न होते हैं और आपकी आत्मा शुद्ध होती है।
विश्वकर्मा पूजा जैसे पर्वों पर भी दान का प्रभाव बहुत ज्यादा होता है। किसी जरूरतमंद को उसकी आवश्यकता की चीजों का दान करना जीवन में समृद्धि लाने में मदद करता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार विश्वकर्मा पूजा के दिन सच्चे मन से दान करने से अच्छे कर्म बढ़ते हैं और समृद्धि, सफलता और खुशी मिलती है। विश्वकर्मा पूजा पर विशिष्ट वस्तुओं का दान करके, भक्त भगवान विश्वकर्मा के साथ एक सानिध्य स्थापित करते हैं और विकास के साथ प्रचुरता के लिए उनका दिव्य आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इस दिन दान स्वरूप कुछ विशेष चीजें दी जाती हैं, आइए जानें उनके बारे में-
चूंकि विश्वकर्मा जी शिल्प कौशल के देवता हैं, इसलिए इस दिन औजारों और काम से संबंधित वस्तुओं का दान करना सबसे उपयुक्त माना जाता है। आप इस दिन जरूरतमंद को हथौड़े, आरी, या कोई अन्य सामान जैसे उपकरण दान कर सकते हैं जो कारीगरों या मजदूरों को उनके काम में मदद कर सकते हैं। इन वस्तुओं का दान कुशल कार्यबल के प्रति सम्मान का प्रतीक है और आपके अपने कौशल और आपके पेशे में सफलता को बढ़ावा देने में मदद करता है।
विश्वकर्मा पूजा के दिन विशेष रूप से जरूरतमंद लोगों को कपड़े और जूते दान करने की सलाह दी जाती है। ऐसा माना जाता है कि इन चीजों का दान करने से भगवान विश्वकर्मा प्रसन्न होते हैं और समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते हैं। आप ऐसे जरूरतमंदों को इन चीजों का दान करें जो भवन निर्माण, किसी दुकान या ऑफिस के निर्माण में आपकी सहायता करते हों, लेकिन उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत न हो।
विश्वकर्मा पूजा पर गरीबों को भोजन कराना और अनाज आदि का दान देना एक पारंपरिक कार्य है। ऐसा माना जाता है कि चावल, गेहूं, दालें या अन्य आवश्यक खाद्य पदार्थ दान करने से आपके जीवन में प्रचुरता आती है और यह सुनिश्चित होता है कि आपका घर हमेशा अन्न-धन से भरा रहे। यदि आप विश्वकर्मा पूजा के दिन जरूरतमंदों को भोजन कराते हैं तो ये अत्यंत शुभ माना जाता है और इसके आपके जीवन में भी शुभ लाभ हो सकते हैं। भोजन और अन्न का दान करने से सदैव खुशहाली बनी रहती है और आर्थिक स्थिति अच्छी होती है।
शिक्षा या तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए कलम, नोटबुक, कैलकुलेटर और ड्राइंग उपकरण जैसी स्टेशनरी वस्तुओं का दान करना अत्यधिक शुभ माना जाता है। यह चीजें ज्ञान और बुद्धि में वृद्धि का प्रतीक मानी जाती हैं। इन वस्तुओं को दान में देकर, आप भगवान विश्वककर्म से शांति, नवीनता और शैक्षणिक या तकनीकी प्रयासों में सफलता का आशीर्वाद मांगते हैं।
इस दिन किताबों का दान करना भी शुभ माना जाता है। ज्ञान शक्ति है और किताबें और शैक्षिक सामग्री का दान करना बौद्धिक विकास और रचनात्मकता के लिए आशीर्वाद पाने का एक शानदार तरीका माना जाता है। आप जरूरतमंद छात्रों या शैक्षणिक संस्थानों को किताबों का दान भी कर सकते हैं, इससे आपको भी कुछ नया सीखने का आशीर्वाद मिलता है।
विश्वकर्मा पूजा के दिन यदि आप गरीबों को धन का दान करते हैं तो ये भी आपके लिए शुभ फलदायी होता है। इस दिन आप किसी संस्था या NGO में भी अपनी सामर्थ्य अनुसार धन का दान कर सकते हैं। धन का दान करने का मतलब किसी गरीब को खाना खिलाने से लेकर नए व्यवसाय की शुरुआत तक के लिए योगदान करने तक है। इसके अलावा आप मंदिर में भी धन का गुप्त दान कर सकते हैं, जिससे आपके जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहती है।
विश्वकर्मा पूजा के दिन इन विशेष चीजों का दान आपके जीवन में खुशहाली लाने में मदद करता है। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images:Freepik.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।