(Vijaya ekadashi 2024 lord vishnu bhog) सनातन धर्म में एकादशी तिथि भगवान श्रीहरि को समर्पित है। वहीं हर माह एकादशी तिथि हो होती है। एक कृष्ण पक्ष और दूसरा शुक्ल पक्ष। वहीं फाल्गुन माह में आने वाली एकादशी तिथि को विजया एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस साल दिनांक 06 मार्च को विजया एकादशी है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से व्यक्ति को सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है और सुख-समृद्धि में भी वृद्धि हो सकती है। अब ऐसे में विजया एकादशी के दिन सृष्टि के पालनहार भगवान श्री हरि विष्णु को क्या भोग लगाना शुभ माना जाता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
विजया एकादशी के दिन भगवान विष्णु (भगवान विष्णु रहस्य) को पंचामृत का भोग लगाएं। इससे सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है और जीवन में चल रही परेशानियों से भी छुटकारा मिल सकता है। वहीं भगवान विष्णु को पंचामृत बेहद प्रिय है। इसलिए विजया एकादशी के दिन पंचामृत का भोग जरूर लगाएं।
विजया एकादशी के दिन भगवान श्रीहरि (भगवान विष्णु मंत्र) को पीले रंग की मिठाई का भोग लगाने से लाभ हो सकता है और आर्थिक परेशानियां भी दूर हो सकता है। इसलिए एकादशी तिथि के दिन पीले मिठाई का भोग अवश्य लगाएं।
भगवान विष्णु को केले भोग लगाएं। केले उन्हें बेहद पसंद हैं। इसका भोग लगाने से कुंडली में स्थित गुरु दोष से छुटकारा मिल सकता है और वैवाहिक जीवन भी सुखमय रहता है और मनोवांछित फल की भी प्राप्ति हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - Vijaya Ekadashi 2024: विजया एकदाशी के दिन क्या करें और क्या न करें?
भगवान विष्णु को केसर की खीर बेहद प्रिय है। इसलिए एकादशी के दिन केसर खीर का भोग जरूर लगाएं, लेकिन एकादशी के दिन चावल खाना वर्जित है। हालांकि भगवान के भोग के लिए खीर बनाया जा सकता है और उन्हें भोग अवश्य लगाएं। पश्चात अगले दिन भोग स्वयं ग्रहण करें।
इसे जरूर पढ़ें - Lord Vishnu Mantra: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें भगवान विष्णु के इन मंत्रों का जाप
विजया एकादशी के दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ माता लक्ष्मी को मखाने का भोग जरूर लगाएं। इससे दोनो की कृपा बनी रहती है और दांपत्य जीवन भी सुखमय रहता है। इसलिए एकादशी के दिन मखाने का भोग अवश्य लगाएं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।