Significance of Receiving silver gift items

गिफ्ट में मिलें चांदी की ये चीजें, तो चमक सकती है आपकी किस्मत

ज्योतिष शास्त्र में गिफ्ट देने और लेने के बारे में विस्तार से बताया है। इससे व्यक्ति को शुभ परिणाम के साथ-साथ अशुभ परिणाम भी झेलनी पड़ती हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-04-19, 17:02 IST

(significance of receiving silver gift items) ज्योतिष शास्त्र में चांदी को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। यह एक विशेष धातु है। इसका संबंध ग्रहों और राशियों से जुड़ी हुई है। चांदी चंद्रमा और शुक्र ग्रहों का प्रतिनिधित्व करता है। चांदी को सौंदर्य, समृद्धि, सफलता, शांति, सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। इसे धारण करने से व्यक्ति को ग्रह दोष से भी छुटकारा मिल सकता है। साथ ही मानसिक शांति भी मिलती है। चांदी धारण करने से व्यक्ति को रोग मुक्त भी हो सकता है। वहीं व्यक्ति को उपहार में कई प्रकार की चांदी की चीजें मिलती है। अब ऐसे में चांदी के कुछ उपहार हैं, वह अगर व्यक्ति को मिल जाए, तो उनकी किस्मत चमक सकती है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं। 

गिफ्ट में चांदी का सिक्का मिलना 

silver coin astrology for wallet

अगर आपको उपहार में चांदी का सिक्का मिलता है, तो इसका मतलब यह है कि आपके ऊपर माता लक्ष्मी की कृपा रहने वाली है। साथ ही आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सकती है। इसके अलावा चांदी का सिक्का समृद्धि का भी संकेत देता है। अगर उपहार में चांदी का सिक्का मिले, तो उसे पूजा स्थान पर रखकर पूजा करें। 

गिफ्ट में चांदी का गणेश जी मिलना 

भगवान गणेश को विघ्नहर्ता और बुद्धि का देवता कहा जाता है। अगर किसी जातक को उपहार में चांदी के भगवान गणेश की मूर्ति मिलती है, तो इसका मतसब है कि इससे व्यक्ति को जल्द सफलता मिलने वाली है और सभी समस्याओं से भी छुटकारा मिलने वाला है। इसे अपने ऑफिस डेस्क पर रखना शुभ माना जाता है। 

गिफ्ट में चांदी का कलम मिलना 

अगर किसी व्यक्ति को गिफ्ट में चांदी का कलम मिले, तो इसे अपने स्टडी टेबल पर रखें। कलम ज्ञान और बुद्धि का प्रतीक माना जाता है। इससे व्यक्ति को कार्यक्षेत्र में जल्द ही सफलता मिलती है।

इसे जरूर पढ़ें - विदाई के वक्त बेटी को चांदी की गाय और बछड़े की मूर्ति क्यों दी जाती है?

गिफ्ट में चांदी का ब्रेसलेट मिलना

ब्रेसलेट सौंदर्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। अगर गिफ्ट में चांदी का ब्रेसलेट मिले, तो इससे व्यक्ति का स्वास्थ्य ठीक रहता है और सौभाग्य के साथ-साथ आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है। 

इसे जरूर पढ़ें - हाथ में चांदी का कड़ा पहनने के अनगिनत फायदों के बारे में नहीं जानती होंगी आप

गिफ्ट में चांदी का दीपक मिलना 

चांदी का दीपक प्रकाश और ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। अगर किसी व्यक्ति को उपहार में चांदी का दीपक मिले, तो इससे व्यक्ति को सकारात्मक और सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। 

गिफ्ट में चांदी का बछड़ा मिलना 

importance of gifting silver cow and calf

अगर किसी व्यक्ति को उपहार में चांदी का बछड़ा मिले, तो इसका मतलब यह है कि व्यक्ति के जीवन में खुशियों का आगमन होने वाला है। साथ ही, इससे परिवार के सभी सदस्यों में आपसी प्रेम बनी रहती है। 

अगर आपको भी उपहार में चांदी की ये चीजें मिलती हैं, तो इस लेख को विस्तार से पढ़ें और स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;