सितंबर का महीना सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव और नई संभावनाओं का समय लेकर आएगा। जैसे ही यह महीना आगे बढ़ेगा जीवन में नई ऊर्जा का संचार हो सकता है। यह समय उन सभी लोगों के लिए उत्तम है जो अपने जीवन में नई शुरुआत करने या पुराने मुद्दों को हल करने के इच्छुक हैं। हम हर महीने आपकी राशि का अवलोकन करके भविष्य की जानकारी प्रदान करते हैं, जिससे आपको अपनी योजनाएं बनाने में मदद मिलती है। उसी क्रम में
सितंबर महीने में में ग्रहों की स्थिति और उनकी चाल आपके लिए विभिन्न संकेत लेकर आ रही है। यह महीना एक नई दिशा में बढ़ने, पुराने तनावों को छोड़ने और नए लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आदर्श समय हो सकता है। आपकी राशि के अनुसार, यह समय आपके लिए अलग-अलग अवसर और चुनौतियां लाएगा, जो आपके जीवन की दिशा को प्रभावित कर सकते हैं। अगर आप भी इस महीने के राशिफल के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो Acharya Ravi Kumar Sardana, Vastu Expert, Reiki Healer, International Tarot card reader and Astrologer से इसके बारे में यहां जानकारी ले सकते हैं।
मेष राशि (21 मार्च - 20 अप्रैल)
सितंबर का महीना एक नए रिश्ते के अंत का प्रतीक है। आपको अचानक दुर्भाग्य या विश्वासघात का सामना करना पड़ सकता है। इस महीने आर्थिक हानि भी संभव है। आप अपने किसी प्रियजन के धोखे से आहत हो सकते हैं। किसी बुरी स्थिति के खत्म होने और कुछ नया आने का रास्ता भी बन सकता है।मेष मासिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
वृषभ राशि (21 अप्रैल - 20 मई)
वृषभ राशि के लोग स्वभाव से बहुत मददगार और मिलनसार होते हैं। इस महीने आपको अपने रोजगार के संबंध में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अगर आपकी बॉस कोई महिला है तो वह आपकी किसी ना किसी तरह से मदद जरूर करेगी। प्रेम संबंध में अप्रत्याशित बदलाव संभव है। आपको सिरदर्द या पीठ दर्द की समस्या हो सकती है। आपको इस दौरान सेहत का ध्यान देने की आवश्यकता है।वृषभ मासिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
मिथुन राशि (21 मई - 21 जून)
सितंबर के महीने में आपको अपने पिता, बड़े भाई या बॉस से आर्थिक या नैतिक सहयोग मिल सकता है। यही नहीं किसी प्रभावशाली या शक्तिशाली व्यक्ति से कुछ अप्रत्याशित मदद भी मिल सकती है। इस दौरान आपके जीवन में किसी नए रोमांटिक रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। आपकी गर्दन या कंधों में कोई समस्या हो सकती है। अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें। मिथुन मासिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
कर्क राशि (22 जून - 23 जुलाई)
कर्क राशि के लोगों के लिए सितंबर के महीने में आपकी दिनचर्या में एक ब्रेक लेना आवश्यक है। आपके लिए यह सोचने का दौर है और तनाव के साथ चिंता का कम होना जरूरी है। आपको सलाह दी जाती है कि ध्यान करें, इससे स्थिति आसान हो जाएगी। अपने आप को ईश्वर को समर्पित कर दें, इससे सब कुछ सही तरीके से चलेगा।कर्क मासिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
सिंह राशि (24 जुलाई - 23 अगस्त)
सितंबर के महीने में सिंह राशि के लोगों के जीवन में एक नया अवसर सामने आ रहा है। यह काम आपको भावनात्मक रूप से भी संतुष्ट करेगा। आपकी महिला बॉस या आपकी मां या कोई अन्य महिला आपको जीवन में बेहतर करने में मदद कर सकती है। इस महीने के दौरान आप एक नए रोमांटिक रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं। यदि आपमें कुछ नकारात्मक भावनाएं हैं तो इसका असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। अन्यथा आपका स्वास्थ्य नियंत्रण में रहेगा। रोजाना व्यायाम करें।सिंह मासिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
कन्या राशि (24 अगस्त - 23 सितंबर)
इस महीने आप उस चीज़ को छीनने का प्रयास कर सकते हैं जो वास्तव में आपकी नहीं है। सितंबर के महीने में आप भी किसी अपमानजनक कार्य के परिणाम से भागने की कोशिश कर सकते हैं। किसी भी बड़े टकराव से बचें। आपको आगे बढ़ने में कोई कूटनीति आपकी सहायता कर सकती है। कोई भी निर्णय सोच-समझकर ही लें।कन्या मासिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
तुला राशि (24 सितंबर - 22 अक्टूबर)
इस महीने आप अपनी किसी मेहनत का फल पाने में सफल होंगे और एक नए चरण में आगे बढ़ने के लिए तैयार रहेंगे। इस महीने आपको ऐसी किसी नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है जो आप हमेशा से चाहते थे। आपको यदि जीवनसाथी की तलाश है तो बहुत संभव है कि इस महीने आप सुयोग्य साथी पा सकें। इस पूरे माह स्वास्थ्य अच्छा रहने की उम्मीद है।तुला मासिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
वृश्चिक राशि (23 अक्टूबर - 22 नवंबर)
आपको धन तथा अन्य सांसारिक वस्तुओं से बहुत अधिक प्रेम है। आप न तो अपना प्यार और न ही अपना पैसा साझा करना चाहते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि आप इस रवैये को बदलें अन्यथा आपके लिए आगे बढ़ना मुश्किल हो जाएगा और आपको कुछ गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।वृश्चिक मासिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
धनु राशि (23 नवंबर - 22 दिसंबर)
आपके जीवन में सितंबर महीने में एक नया रिश्ता आने वाला है। सोच-समझकर निर्णय लें और अपने करियर में सुधार की उम्मीद करें। आपका वर्तमान संबंध तनावपूर्ण दौर से गुजर रहा है। किसी बड़े टकराव से बचें और यदि आपको कोई भी स्वास्थ्य समस्या है तो डॉक्टरी सलाह जरूर लें।धनु मासिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
मकर राशि (23 दिसंबर - 20 जनवरी)
मकर राशि के लोगों का जीवन आमतौर पर विलासिता पूर्ण होता है। आप पूरे समर्पण के साथ काम करना भी पसंद करते हैं। आपके सहकर्मी या घनिष्ठ हमेशा अपने कार्य को पूरा करने के लिए आपका मार्गदर्शन चाहते हैं। इस माह के दौरान कोई व्यक्ति आपकी ओर आकर्षित हो सकता है। इस महीने के दौरान आपका समग्र स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन आपकी गर्दन में तनाव हो सकता है। आप अपनी सेहत का ज्यादा ध्यान रखें।मकर मासिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
कुंभ राशि (21 जनवरी - 19 फरवरी)
सितंबर के महीने में आपको संतुलन बनाए रखने की कला सीखनी होगी। सफलता को असफलता के साथ, खुशी को दुःख के साथ, आंतरिक ऊर्जा को बाहरी ऊर्जा के साथ संतुलित करना आपके लिए जरूरी है। एक शांत और आरामदायक कार्य अनुकूल वातावरण बनाएं।
अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए अपने प्रियजन को माफ करने की कोशिश करें। इस महीने के दौरान आपको कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। उपचार के पारंपरिक और आधुनिक दोनों तरीकों का उपयोग करें।कुंभ मासिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
मीन राशि (फरवरी 20 - मार्च 20)
सितंबर महीने में एक नई शुरुआत के लिए आपके जीवन का एक महत्वपूर्ण चरण समाप्त होने जा रहा है। यदि आप अपरिहार्य के प्रति समर्पण कर दें, तो चीजें जल्द ही बदलनी शुरू हो जाएंगी। इस महीने जो नौकरी आपको नापसंद है, वह नौकरी छूट सकती है या फिर किसी अनचाहे रिश्ते का अंत हो सकता है। जो जा रहा है उसे जानें दें क्योंकि चीजें आपके अच्छे के लिए बदल जाएंगी। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की भी सलाह दी जाती है।मीन मासिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
सभी राशियों के लिए सितंबर महीना मिले-जुले संकेत लेकर आएगा। इस राशिफल के अनुसार आने वाले समय की योजनाएं तय करें और समय को अनुरूप बनाने की कोशिश करें।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images:Freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों