01 Feb 2026 से 28 Feb 2026
फरवरी का महीना वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए साहस और नई ऊर्जा से भरा रहेगा। इस महीने आपको सुख-सुविधाओं के साथ-साथ संपत्ति और वाहन का सुख मिलने के भी प्रबल योग बन रहे हैं। छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी से जानिए पूरा महीना कैसा रहेगा?
लव लाइफ (Scorpio Love Horoscope)
- प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी, लेकिन पार्टनर पर ज्यादा हक जताने से बचें।
- 13 फरवरी के बाद घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।
- जीवनसाथी के साथ घर की सजावट में व्यस्त रहेंगे।
- ससुराल पक्ष, विशेषकर सास से कोई कीमती तोहफा मिल सकता है।
- कुंवारी युवतियां को जल्दबाजी में कोई भी बड़ा फैसला न लें।
करियर (Scorpio Career Horoscope)
- पुलिस, सेना और इंजीनियरिंग क्षेत्र की महिलाओं को पदोन्नति मिल सकती है।
- महीने के शुरुआती दो हफ्तों में आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगी।
- वे महिलाएं जो घर से काम करती हैं या रियल एस्टेट से जुड़ी हैं, उन्हें बड़ा मुनाफा होगा।
- अपनी भविष्य की योजनाओं को गुप्त रखें, तभी सफलता मिलेगी।
आर्थिक स्थिति (Scorpio Money Horoscope)
- नया घर, प्लॉट या फ्लैट खरीदने के लिए यह सबसे शुभ समय है।
- शेयर मार्केट में सावधानी बरतें। पैतृक संपत्ति के विवाद सुलझ सकते हैं।
- टैक्स और सरकारी कागजी कार्रवाई में लापरवाही न करें। किसी को उधार देने से बचें।
सेहत (Scorpio Health Horoscope)
- एसिडिटी, ब्लड प्रेशर या छाती में जलन की समस्या हो सकती है।
- निजी स्वच्छता (Hygiene) का विशेष ध्यान रखें ताकि इन्फेक्शन से बचा जा सके।
- योग और सैर को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और ज्यादा गुस्से से बचें।
उपाय (Scorpio Remedies)
- मंगलवार को हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं और ऋण मोचक मंगल स्तोत्र का पाठ करें।
- प्रतिदिन 'ऊं अं अंगारकाय नमः' का जाप करें और लाल रुमाल पास रखें।
- महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर दूध और काले तिल मिलाकर जल अर्पित करें।