Wed Apr 1, 2026 | Updated 10:51 AM IST HZ Awards 2026
image

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 28 March 2026: आज भाग्य देगा आपको शुभ संकेत, किसी भी चीज का निर्णय सोच-समझकर ही लें; जानिए वृश्चिक राशि का राशिफल

आज का दिन वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए सोच में बदलाव और नई दिशा की तलाश का रहेगा। आज आप कुछ नया सीखने या समझने की कोशिश करेंगी। भाग्य आपको संकेत देगा, लेकिन निर्णय आपको खुद लेना होगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आज आपके काम आ सकती है।
Editorial
Updated:- 2026-03-28, 06:56 IST

Scorpio Horoscope Today, 28 March 2026 : वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए 28 मार्च 2026 का दिन सोच में बदलाव और नई दिशा की तलाश का रहेगा। आज चंद्रमा कर्क राशि में आपके नवम भाव में स्थित है, जिससे आपका झुकाव भाग्य, धर्म, सीख और नए अनुभवों की ओर रहेगा। आज आप केवल रोजमर्रा की बातों में उलझी नहीं रहेंगी, बल्कि कुछ बड़ा सोचने और समझने की कोशिश करेंगी। आज कोई अनुभवी व्यक्ति या बुजुर्ग आपको ऐसी सलाह दे सकता है जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। शार्ट ट्रिप या किसी नए काम की शुरुआत के संकेत भी बन सकते हैं।

आज वृश्चिक राशि का प्रेम राशिफल (Scorpio Love Horoscope Today)

प्रेम की दृष्टि से वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन थोड़ा खुलापन लेकर आएगा। विवाहित महिलाओं को अपने जीवनसाथी के साथ किसी नई प्लानिंग या ट्रिप को लेकर बातचीत करने का मौका मिलेगा। आप दोनों के बीच समझ और सहयोग बढ़ेगा। जो महिलाएं सिंगल हैं, उनके लिए आज कोई ऐसा व्यक्ति सामने आ सकता है जो विचारों से परिपक्व और समझदार होगा।
उपाय: आज भगवान विष्णु को पीले फल अर्पित करें।

आज वृश्चिक राशि का करियर राशिफल (Scorpio Career Horoscope Today)

vrishchik rashifal today

करियर के हिसाब से आज का दिन नई दिशा और अवसरों का संकेत दे रहा है। नौकरी करने वाली महिलाओं को आज अपने काम में बदलाव या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। अगर आप किसी नई जगह या नए रोल के बारे में सोच रही हैं, तो आज उस दिशा में कदम बढ़ा सकती हैं। बिजनेस करने वाली महिलाओं को आज अपने काम को विस्तार देने के लिए नई योजना बनानी चाहिए।
उपाय: आज काम शुरू करने से पहले अपने पास एक पीला रुमाल रखें।

More For You

आज वृश्चिक राशि का आर्थिक राशिफल (Scorpio Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन धीरे-धीरे सुधार की ओर ले जाने वाला है, लेकिन यहां जल्दबाजी सब बिगाड़ सकती है आपको लगेगा कि कोई मौका अच्छा है और तुरंत पैसा लगाना चाहिए आज आपको हर आर्थिक निर्णय को ठंडे दिमाग से लेना होगा। खर्च यात्रा, सीख या किसी जरूरी काम पर हो सकता है, जो गलत नहीं है, लेकिन फिजूल खर्च से बचना जरूरी है। आय सामान्य रहेगी, इसलिए बजट बनाकर चलना ही समझदारी है।
उपाय: आज एक पीतल के बर्तन में पानी भरकर उसे घर के पूरब दिशा में रखें।

आज वृश्चिक राशि की सेहत (Scorpio Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में आज आपको अपने शरीर के साथ-साथ अपने मन को भी संतुलित रखना होगा। आप आज मानसिक रूप से एक्टिव रहेंगी, लेकिन ज्यादा सोचने से थकान महसूस हो सकती है। खासकर सिर और आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आपको आज अपने शरीर को आराम देना जरूरी है और समय पर नींद लेना भी जरूरी है। हल्का भोजन करें और पानी का सेवन बढ़ाएं।
उपाय: आज सुबह सूर्योदय के समय ॐ नमो नारायणाय मंत्र का जप करें।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;