Wed Apr 1, 2026 | Updated 10:51 AM IST HZ Awards 2026
image

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 25 March 2026: आज मां कालरात्रि की कृपा से अचानक बदलती परिस्थितियों में दिखानी होगी समझदारी, जानिए वृश्चिक राशि का आज का राशिफल

वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। अचानक बदलती परिस्थितियों में आपको समझदारी और धैर्य दिखाना होगा। आज हर निर्णय सोच-समझकर लेना बहुत जरूरी रहेगा। स्थिति चाहे जैसी हो, शांत रहकर काम लेंगी तो नुकसान से बच सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-03-25, 06:38 IST

Scorpio Horoscope Today, 25 March 2026 : वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए 25 मार्च 2026 का दिन सामान्य नहीं बल्कि थोड़ा चुनौतीपूर्ण और सीख देने वाला रहेगा। आज चंद्रमा मिथुन राशि में आपके अष्टम भाव में स्थित है, जिससे आपके आसपास की स्थितियां थोड़ी अनिश्चित रह सकती हैं।
आज आपको हर चीज को कंट्रोल करना जरूरी है । आपको आज परिस्थिति के अनुसार खुद को ढालना होगा। यह दिन आपको सिखाएगा कि मजबूती केवल ताकत में नहीं, बल्कि सही समय पर सही निर्णय लेने में होती है।

आज वृश्चिक राशि का प्रेम राशिफल (Scorpio Love Horoscope Today)

प्रेम की दृष्टि से वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। विवाहित महिलाओं को अपने जीवनसाथी के साथ किसी पुरानी बात को लेकर असहमति हो सकती है। अगर आप जिद छोड़कर स्थिति को समझने की कोशिश करेंगी तो बात संभल सकती है। आज आपको यह ध्यान रखना होगा कि हर बात का जवाब देना जरूरी नहीं होता। जो महिलाएं सिंगल हैं, उनके लिए आज कोई आकर्षण बन सकता है, लेकिन उस पर भरोसा करने से पहले समय लेना जरूरी है।
उपाय: आज मां चामुंडा के सामने लाल सिंदूर अर्पित करें ।

आज वृश्चिक राशि का करियर राशिफल (Scorpio Career Horoscope Today)

vrishchik rashifal today

करियर के हिसाब से आज का दिन आपको सतर्क रहने का संकेत दे रहा है। नौकरी करने वाली महिलाओं को आज अपने काम में ज्यादा सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि छोटी गलती भी बड़ा असर डाल सकती है। ऑफिस में किसी की बातों में आकर निर्णय लेने से बचें और अपने काम पर ही फोकस रखें। आज आपको यह समझना होगा कि कम बोलना और ज्यादा काम करना ही आपके लिए सही रहेगा। बिजनेस करने वाली महिलाओं को आज किसी भी तरह का नया रिस्क लेने से बचना चाहिए और पुराने काम को ही मजबूत करने पर ध्यान देना चाहिए।
उपाय: आज काम शुरू करने से पहले अपने पास एक लौंग और काली मिर्च रखें।

More For You

आज वृश्चिक राशि का आर्थिक राशिफल (Scorpio Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज पैसा कमाने से ज्यादा उसे बचाने की चुनौती रहेगी। अचानक कोई ऐसा खर्च सामने आ सकता है जो आपको मजबूरी में करना पड़े। इसके अलावा अगर आपने बिना सोचे-समझे किसी को पैसा दे दिया या किसी स्कीम में फंस गईं तो बाद में पछताना पड़ सकता है। आज का दिन रिस्क लेने का बिल्कुल नहीं है। आपको अपने खर्चों को सीमित रखना होगा और केवल जरूरी चीजों पर ही पैसा लगाना होगा। अगर आप आज कंट्रोल में रहीं तो नुकसान टल सकता है, वरना स्थिति बिगड़ सकती है।
उपाय: आज एक लोहे की छोटी वस्तु अपने पास रखें और शाम को उसे किसी जरूरतमंद को दान करें।

आज वृश्चिक राशि की सेहत (Scorpio Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में आज आपको लापरवाही करने की बिल्कुल भी गुंजाइश नहीं है। आज शरीर जल्दी थक सकता है और मानसिक दबाव भी ज्यादा महसूस हो सकता है। खासकर सिर, आंखों और नींद से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आपको आज अपने शरीर को मजबूरी में नहीं, बल्कि समझदारी से चलाना होगा। अगर आप थकी हुई हैं तो आराम करें, नहीं तो समस्या बढ़ सकती है। खान-पान का ध्यान रखें और ज्यादा मसालेदार या भारी भोजन से बचें।
उपाय: आज सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुना पानी पिएं और उसमें थोड़ा सा शहद मिलाएं।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;