हिंदू पंचांग के अनुसार आज श्रावण शुक्ल की पंचमी तिथि है और आज मंगलवार का दिन है। इस दिन हनुमान जी की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को उत्तम परिणाम मिल सकते हैं और व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी हो सकती है। आज शिव योग बन रहा है और उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र है। ज्योतिष गणना के हिसाब से इस दिन चंद्रमा कन्या राशि में ही मौजूद हैं। साथ ही आज नाग पंचमी का पर्व भी है। अब ऐसे में आज किस मुहूर्त में पूजा करना है और किस मुहूर्त में काम करने से बचना है। इसके बारे में जानने के लिए आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से आज के पंचांग के बारे में जानते हैं।
आज का पंचांग 29 जुलाई 2025
तिथि | नक्षत्र | दिन/वार | योग | करण |
श्रावण शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि | उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र | मंगलवार | शिव योग | बव और बालव |
आज सूर्य और चंद्रमा का समय 29 जुलाई 2025
सूर्योदय | सुबह 5 बजकर 53 मिनट से लेकर |
सूर्यास्त | शाम 7 बजकर 12 मिनट तक |
चंद्रोदय | शाम 08 बजकर 41 मिनट से लेकर |
चंद्रास्त | सुबह 07 बजकर 55 मिनट तक |
आज का शुभ मुहूर्त और योग 29 जुलाई 2025
ब्रह्म मुहूर्त | सुबह 04 बजकर 21 मिनट से लेकर सुबह 05 बजकर 09 मिनट तक |
अमृत काल | सुबह 11 बजकर 41 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 25 मिनट तक |
अभिजीत मुहूर्त | दोपहर 12 बजकर 06 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 56 मिनट तक |
विजय मुहूर्त | दोपहर 02 बजकर 50 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 15 मिनट तक |
गोधूलि मुहूर्त | शाम 07 बजकर 22 मिनट से शाम 07 बजकर 42 मिनट तक |
निशिता मुहूर्त | रात 12 बजकर 05 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 46 मिनट तक |
संध्या मुहूर्त | शाम 7 बजकर 30 मिनट से लेकर शाम 9 बजकर 21 मिनट तक |
सर्वार्थसिद्धि योग | सुबह 05:55 बजे से लेकर शाम 06:47 बजे तक |
आनन्दादि योग | सुबह 10:02 बजे से लेकर शाम 07:27 बजे तक |
आज का अशुभ मुहूर्त 29 जुलाई 2025
राहु काल | दोपहर 03 बजकर 49 मिनट से लेकर शाम 05 बजकर 28 मिनट तक |
गुलिक काल | दोपहर 12 बजकर 33 मिनट से लेकर 02 बजकर 11 मिनट तक |
यमगंड | सुबह 10 बजकर 55 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक |
दिशाशूल | पूर्व दिशा, यात्रा करने से पहले दही-चीनी जरूर खाकर निकलें। |
दुर्मुहूर्त | सुबह 08 बजकर 37 मिनट से लेकर सुबह 09 बजकर 29 मिनट तक |
नाग पंचमी पूजा मुहूर्त 2025
- नाग पंचमी पूजा मुहूर्त 2025
- नाग पंचमी तिथि प्रारंभ- 28 जुलाई 2025 को रात 11:24 बजे से
- नाग पंचमी तिथि समाप्त- 30 जुलाई 2025 को रात 12:46 बजे तक
- नाग पंचमी पूजा का शुभ मुहूर्त- 29 जुलाई 2025 को सुबह 05:41 बजे से सुबह 08:23 बजे तक
आज पर्व और त्योहार 29 जुलाई 2025
आज श्रावण कृष्ण पक्ष की आज पंचमी तिथि है और आज नाग पंचमी भी है। इस दिन नाग देवता की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को कालसर्प दोष से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही आज मंगलवार का दिन है। इसलिए इस दिन हनुमान जी की पूजा भी विधिवत रूप से करें।
आज मंगलवार के उपाय 29 जुलाई 2025
- मंगलवार के दिन भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना करना सबसे महत्वपूर्ण उपाय है। इस दिन हनुमान चालीसा, बजरंग बाण या सुंदरकांड का पाठ करने से भय, बाधाएं और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती हैं। इससे आत्मविश्वास बढ़ता है और सभी कार्य सफल होते हैं।
- मंगलवार के दिन लाल मसूर की दाल, गेहूं, गुड़, तांबा या लाल कपड़े का दान करना शुभ माना जाता है। यह दान मंगल ग्रह के अशुभ प्रभावों को कम करने में मदद करता है और कुंडली में मंगल को मजबूत बनाता है।
- अपने घर या पूजा स्थल पर मंगल यंत्र स्थापित करें और नियमित रूप से इसकी पूजा करें। मंगल यंत्र की पूजा करने से मंगल ग्रह के नकारात्मक प्रभावों से मुक्ति मिलती है और जीवन में स्थिरता आती है।
- नागों को ज्योतिष में राहु और केतु का प्रतिनिधित्व माना जाता है। ये दोनों छाया ग्रह कुंडली में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और इनके अशुभ प्रभाव से जीवन में उथल-पुथल मच सकती है। नाग पंचमी पर नागों की पूजा करके राहु और केतु के नकारात्मक प्रभावों को शांत किया जा सकता है, जिससे जीवन में स्थिरता और सकारात्मकता आती है।
- नागों को धन का रक्षक और पाताल लोक का स्वामी माना जाता है। नाग पंचमी पर नागों की पूजा करने से धन और समृद्धि में वृद्धि होती है। मान्यता है कि नाग देवता प्रसन्न होकर भक्तों को असीमित धन और ऐश्वर्य का आशीर्वाद देते हैं।
आज मंगलवार के खास मंत्र 29 जुलाई 2025
- ॐ हनुमते नमः
- मनोजवं मारुततुल्यवेगं, जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम्। वातात्मजं वानरयूथमुख्यं, श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये।।
- अतुलितबलधामं हेमशैलाभदेहं दनुजवनकृशानुं ज्ञानिनामग्रगण्यम्। सकलगुणनिधानं वानराणामधीशं रघुपतिप्रियभक्तं वातजातं नमामि।।
- ॐ अंजनेयाय विद्महे, वायुपुत्राय धीमहि। तन्नो हनुमत् प्रचोदयात्।।
- संकट कटै मिटै सब पीरा, जो सुमिरै हनुमत बलबीरा।।
- ॐ भुजंगेशाय विद्महे, सर्पराजाय धीमहि, तन्नो नागः प्रचोदयात्
- ॐ नवकुलाय विद्महे विषदंताय धीमहि तन्नो सर्पः प्रचोदयात्
- ॐ नागकुल नाय नमः
- ॐ तक्षक नमः
29 जुलाई 2025 आज के पंचांग का महत्व
आज मंगलवार का दिन है। इस दिन हनुमान जी की पूजा करने का विधान है। साथ ही आज नाग पंचमी का व्रत भी रखा जाएगा। अगर किसी जातक की कुंडली में ग्रहदोष या कालसर्प दोष है तो इस दिन विधि विधिवत रूप से नाग देवता की पूजा करने से लाभ हो सकता है और भाग्योगय हो सकता है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों