Apr 20 - May 20
Lucky Colour
Lucky Gemstone
Lucky Day
Lucky Number
Ruling Planet
Compatible Zodiac Sign
फरवरी का महीना वृषभ राशि की महिलाओं के लिए आर्थिक स्थिरता, करियर और व्यक्तिगत जीवन में नए अवसर लेकर आएगा। इस माह ग्रहों की अनुकूल स्थिति और स्वामी शुक्र के प्रभाव से आपके व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा।
विवाहिता महिलाओं के लिए रिश्तों में मिठास और समझ बढ़ेगी।
पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे और पति-पत्नी के बीच नया तालमेल बनेगा।
घर के रिनोवेशन या सजावट की योजना बन सकती है।
अविवाहित महिलाओं को नए विवाह प्रस्ताव या रिश्तों के अवसर मिल सकते हैं।
ननिहाल और मायके से भावनात्मक सहयोग मिलेगा।
उपाय: शुक्रवार को सफेद कपड़े पहनें और मां लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें।
करियर में नई जिम्मेदारियां और अवसर मिलेंगे।
सीनियर्स का सहयोग और प्रशंसा प्राप्त होगी।
बैंकिंग, फाइनेंस, फैशन, ज्वेलरी और कला क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं के लिए यह समय लाभदायक है।
व्यवसायिक महिलाओं के लिए बड़े ऑर्डर आने के योग हैं।
उपाय: सुबह स्नान के बाद ॐ शुं शुक्राय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें। कार्यस्थल पर सफेद स्फटिक का श्रीयंत्र रखें।
वित्तीय स्थिति मजबूत और सुरक्षित रहेगी।
मनी फ्लो बना रहेगा और नए स्रोतों से धन प्राप्त होगा।
निवेश के लिए यह माह लाभकारी है, विशेषकर प्रॉपर्टी या सुरक्षित योजनाओं में।
खर्च में लग्जरी और व्यक्तिगत सुख-सुविधाओं पर निवेश कर सकती हैं।
उपाय: शुक्रवार की शाम को घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाएं और किसी जरूरतमंद महिला को श्रृंगार की सामग्री दान करें।
महीने की शुरुआत में ऊर्जा अच्छी रहेगी, लेकिन मौसम बदलाव से गले और गर्दन में परेशानी हो सकती है।
टॉन्सिल, थायराइड या कंधे व गर्दन की जकड़न का ध्यान रखें।
तली-भुनी और अधिक मीठी चीजों से परहेज करें।
नियमित व्यायाम, योग और गुनगुना पानी लेने से स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
उपाय: बुधवार को गाय को हरा चारा खिलाएं और सोते समय तांबे के लोटे में रखा पानी सुबह पिएं।
यदि आपकी सूर्य राशि कर्क वृषभ है तो पढ़िए आपके निजी जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव के बारे में