Wed Apr 1, 2026 | Updated 10:25 AM IST HZ Awards 2026
Taurus daily horoscope women

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 27 March 2026: राम नवमी पर हिम्मत में आएगी तेजी, अपनों के सहयोग से पूरे होंगे अधूरे काम, जानिए वृष राशि की महिलाओं का राशिफल

27 मार्च 2026 का वृषभ राशिफल जानें। राम नवमी पर वृष राशि की महिलाओं में हिम्मत और आत्मविश्वास बढ़ेगा, साथ ही अपनों के सहयोग से अधूरे काम पूरे होंगे। जानिए प्रेम, करियर, पैसा और सेहत के मामले में दिन कैसा रहेगा। साथ ही पढ़ें आसान उपाय, जो आपके दिन को और भी शुभ, सफल और सकारात्मक बना सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-03-27, 09:06 IST

Taurus Horoscope Today, 27 March 2026 : वृष राशि की महिलाओं के लिए 27 मार्च 2026 का दिन भागदौड़ और मेल-जोल वाला रहेगा। आज चंद्रमा आपके तीसरे घर में अपनी ही राशि कर्क में बैठे हैं, जिससे आपकी झिझक खत्म होगी और आप खुद को बहुत एक्टिव महसूस करेंगी। जहाँ कल आप घर के कामों और शांति में डूबी थीं, वहीं आज आप बाहर निकलकर अपने संपर्क बढ़ाने और छोटे-मोटे कामों को निपटाने के मूड में रहेंगी। आज आपका ध्यान केवल खुद पर नहीं, बल्कि अपने भाई-बहनों और पड़ोसियों की मदद करने पर भी रहेगा।

आज वृष राशि का प्रेम राशिफल (Taurus Love Horoscope Today)

प्यार के मामले में वृष राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन दोस्ती और रोमांस का है। शादीशुदा महिलाएं आज अपने पति के साथ बहुत ही हल्का-फुल्का और खुशनुमा समय बिताएंगी। आज आप पार्टनर के साथ किसी शार्ट ट्रिप या शाम को टहलने का प्रोग्राम बना सकती हैं। जो महिलाएं सिंगल हैं, उनकी लाइफ में आज किसी पुराने दोस्त या पड़ोसी के जरिए कोई नया और दिलचस्प इंसान आ सकता है। आज आपका बात करने का तरीका और आत्मविश्वास पार्टनर का दिल जीत लेगा।

उपाय: आज अपने बेडरूम में कपूर जलावे।

आज वृष राशि का करियर राशिफल (Taurus Career Horoscope Today)

काम-काज के लिहाज से आज का दिन एक्टिविटी और नेटवर्किंग वाला है। तीसरे भाव का चंद्रमा आपको ऑफिस में साथियों और छोटे कलीग्स का पूरा समर्थन दिलाएगा। अगर आप मार्केटिंग, सेल्स, मीडिया या लिखने-पढ़ने के काम से जुड़ी हैं, तो आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ रहेगा। बिजनेस करने वाली महिलाओं को आज किसी शार्ट ट्रिप से कोई नया अवसर या क्लाइंट मिल सकता है। आज अपने संपर्कों का सही इस्तेमाल करें, क्योंकि आज आपकी एक कॉल भी बड़ा काम बना सकती है।

More For You

उपाय: आज काम शुरू करने से पहले लक्ष्मी नारायण जी का ध्यान करे।

Taurus women

आज वृष राशि का आर्थिक राशिफल (Taurus Money Horoscope Today)

पैसे के मामले में वृष राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन लेन-देन और बचत का है। आज तीसरे चंद्रमा के कारण आपको संचार के साधनों, फोन या किसी ट्रिप पर थोड़ा पैसा खर्च करना पड़ सकता है। कल के मुकाबले आज आपकी आर्थिक स्थिति काफी स्थिर रहेगी, जिससे आप भविष्य के लिए किसी सेविंग्स या गोल्ड में इन्वेस्ट करने की सोच सकती हैं। अगर आप कहीं छोटा इन्वेस्ट करना चाहती हैं, तो आज का दिन बहुत श्रेष्ठ है। लेकिन किसी अजनबी के बहकावे में आकर उधार देने से बचें।

उपाय: आज अपने पर्स में केशर की एक डिब्बी रखें।

आज वृष राशि की सेहत (Taurus Health Horoscope Today)

तबीयत के मामले में आज वृष राशि की महिलाओं को अपने गले और हाथों का ध्यान रखना होगा। आज आप शारीरिक रूप से काफी एक्टिव रहेंगी, लेकिन ज्यादा बोलने या भारी सामान उठाने से गले में खराश या कंधों में हल्का खिंचाव महसूस हो सकता है। आज गुनगुना पानी पिएं और ठंडी चीजों से परहेज करें। शाम को खुली हवा में टहलना और भरपूर पानी पीना आपके लिए बहुत जरूरी है।

उपाय: आज नहाने के पानी में थोड़ा सा गंगाजल या चंदन का तेल डालकर नहाएं।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;