Sawan 2024: क्यों प्रिय है भगवान शिव को सावन माह, जानें कैसे पड़ा इसका नाम

हिंदू धर्म में सावन माह का विशेष महत्व है। इस माह में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। 

 
Sawan  lord shiva favourite month Significance ()

सावन माह में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करना बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। इस माह में भोलेनाथ की पूजा करने से व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो जाती है। साथ ही उत्तम फलों की प्राप्ति होती है। इस माह में भगवान शिव का जलाभिषेक अवश्य करना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि अगर आप महादेव को शीघ्र प्रसन्न करना चाहते हैं, तो सावन माह में रुद्राभिषेक या जलाभिषेक अवश्य करें। अब ऐसे में सावन माह भगवान शिव का प्रिय महीना क्यों है। साथ ही इस माह का नाम सावन कैसे पड़ा। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

इस माह का नाम सावन कैसे पड़ा?

lord shiva yzggaahiikgt

सावन महीने का नाम भगवान शिव के नाम पर रखा गया है। शिव को "सोमनाथ" और "जलदेव" भी कहा जाता है, जो वर्षा के देवता हैं। इस महीने में भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है, इसलिए इसका नाम "सावन" पड़ा। एक पौराणिक कथा के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान "हलाहल" नामक विष निकला था। भगवान शिव ने विष पीकर उसे ग्रहण कर लिया था, जिसके कारण उनका गला नीला हो गया था।

भगवान शिव को "नीलकंठ" भी कहा जाता है। "सावन" महीने में भगवान शिव के नील कंठ को शांत करने के लिए उनपर जल अर्पित किया जाता है। ताकि हलाहल शांत हो जाए। जिसके कारण इस माह नाम "सावन" पड़ा। इतना ही नहीं, हिंदू पंचांग के हिसाब से सावन पांचवां महीना है। बता दें, हिंदू महीनों के नाम पूर्णिमा के दिन चंद्रमा को विशेष नक्षत्र में देखते हुए रखे गए हैं। जब कैलेंडर का पांचवा पांचवां महीना शुरू होता है तो चंद्रमा श्रवण नक्षत्र में विराजमान होते हैं। इसी कारण इस महीने को श्रावण मास कहा गया और धीरे-धीरे बाद में श्रावण को सावन कहा जाने लगा।

इसे जरूर पढ़ें - Sawan 2024 Date: सोमवार से शुरू होगा सावन माह, जानें शुभ मुहूर्त, योग और महत्व

भगवान शिव को क्यों प्रिय है सावन माह?

ebbdeeff krishna culture cvtb lord shiva

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी माह में माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए व्रत रखे थे। उन्होंने इस माह में कठिन तपस्या भी की थी। जिसके कारण भगवान शिव को यह माह बेहद प्रिय है। ऐसी मान्यता है कि सावन में ही भगवान शिव धरती पर आए थे और अपने ससुराल गए थे। वहीं दूसरी कथा के अनुसार, जब समुद्र मंथन हुआ, तो इसमें विष निकला और इसे भगवान शिव ने अपने कंठ में धारण कर लिया। लेकिन इससे उनके शरीर का ताप काफी अधिक बढ़ गया और देवताओं ने इसे कम करने के लिए जल बरसाया था। इसलिए यह माह भगवान शिव को बेहद प्रिय माना गया है।

इसे जरूर पढ़ें - Sawan 2024: सावन शुरू होने से पहले जरूर करें ये काम, कभी नहीं आएगी दरिद्रता

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP