ravivar ki puja vidhi

Surya Dev Pujan Vidhi: सौभाग्य प्राप्ति के लिए रविवार के दिन इस विधि से करें सूर्य पूजा

Ravivar ki Puja Vidhi: रविवार का दिन सूर्य उपासना और दान-पुण्य के लिए बहुत श्रेष्ठ माना जाता है। ऐसे में आइये जानते हैं रविवार की संपूर्ण पूजा विधि के बारे में विस्तार से।  
Editorial
Updated:- 2025-05-31, 21:04 IST

हिंदू धर्म में रविवार का दिन विशेष महत्व रखता है क्योंकि यह मुख्य रूप से भगवान सूर्य देव को समर्पित है। सूर्य को नवग्रहों का राजा माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा-अर्चना करने और उन्हें अर्घ्य देने से व्यक्ति को अच्छी सेहत, यश, सम्मान, सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होती है। यह दिन उन लोगों के लिए भी बहुत लाभकारी माना जाता है जिनकी कुंडली में सूर्य कमजोर होता है, क्योंकि सूर्य देव की कृपा से आत्मविश्वास बढ़ता है और जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। इसलिए, रविवार का दिन सूर्य उपासना और दान-पुण्य के लिए बहुत श्रेष्ठ माना जाता है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं रविवार की संपूर्ण पूजा विधि के बारे में विस्तार से।

रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा विधि क्या है? (Surya Dev ki Puja Vidhi)

lord sun puja vidhi

रविवार की पूजा के लिए सबसे पहले सुबह जल्दी उठें। संभव हो तो ब्रह्म मुहूर्त में उठें। उठने के बाद अपने नित्य कर्मों से निवृत हो जाएं। उसके बाद शुद्ध जल से स्नान करें। स्नान करते समय पानी में थोड़ा गंगाजल मिला सकते हैं, जिससे शरीर और मन दोनों शुद्ध हो सकें। स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें। हो सके तो लाल रंग के वस्त्र पहनें क्योंकि लाल रंग सूर्य देव को प्रिय है।

यह रविवार की पूजा का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। एक तांबे के लोटे में शुद्ध जल लें। उसमें थोड़े चावल, लाल चंदन, लाल फूल जैसे गुड़हल और थोड़ी सी मिश्री या गुड़ डाल लें। अब उगते हुए सूर्य देव के सामने पूर्व दिशा की ओर मुख करके खड़े हो जाएं। लोटे को दोनों हाथों से पकड़कर सूर्य देव को धीरे-धीरे जल चढ़ाएं। पूजा के दौरान सूर्य देव के मंत्रों का जाप करना बहुत लाभकारी होता है।

यह भी पढ़ें: Surya Dev Aarti: रविवार को करें सूर्य देव की ये आरती, हर समस्या होगी दूर

जल चढ़ाते समय 'ॐ घृणि सूर्याय नमः' या 'ॐ आदित्याय नमः' मंत्र का जाप करें। इसके अलावा, सूर्य देव के बीज मंत्र 'ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः' का जाप भी 108 बार कर सकते हैं। जल की धारा से सूर्य देव के दर्शन करने का प्रयास करें। अर्घ्य देते समय इस बात का ध्यान रखें कि जल आपके पैरों पर न पड़े। इसके लिए आप किसी पात्र या गमले का उपयोग कर सकते हैं।

अब अपने घर के पूजा स्थल पर आएं। यदि सूर्य देव की तस्वीर या मूर्ति हो तो उसे स्थापित करें। अगर नहीं है तो मन में ही सूर्य देव का ध्यान कर सकते हैं। पूजा स्थल को साफ करके गंगाजल छिड़ककर पवित्र करें। अब एक आसन बिछाकर बैठ जाएं। पूजा शुरू करने से पहले हाथ में थोड़ा जल लेकर संकल्प लें। इसमें अपना नाम, गोत्र और पूजा का उद्देश्य जैसे सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य या किसी विशेष मनोकामना पूर्ति के लिए आदि बोलें।

lord sun puja

संकल्प लेने के बाद सूर्य देव का ध्यान करें। मन ही मन उनकी महिमा का गुणगान करें और उन्हें अपनी पूजा स्वीकार करने का आवाहन करें। आप चाहें तो सूर्य चालीसा या सूर्य मंत्रों का पाठ भी कर सकते हैं। अब धूप जलाएं और सूर्य देव को अर्पित करें। उसके बाद दीपक प्रज्वलित करें। दीपक में शुद्ध घी का प्रयोग करें। दीपक जलाने के बाद सूर्य देव को पुष्प अर्पित करें। लाल रंग के फूल विशेष रूप से पसंद किए जाते हैं। इसके बाद नैवेद्य अर्पित करें। नैवेद्य में आप गुड़, चावल, गेहूं से बनी चीजें या कोई भी मीठी वस्तु चढ़ा सकते हैं। ध्यान रहे कि नैवेद्य सात्विक हो।

मंत्र जाप के बाद सूर्य चालीसा का पाठ करें। सूर्य चालीसा सूर्य देव की स्तुति है और इसका पाठ करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। चालीसा पाठ के बाद, कपूर या घी के दीपक से सूर्य देव की आरती करें। आरती करते समय सूर्य देव की महिमा का गुणगान करें और पूरे भक्ति भाव से उनकी स्तुति करें। आरती के बाद क्षमा प्रार्थना अवश्य करें जिसमें आप अपनी किसी भी गलती या भूल-चूक के लिए क्षमा मांगें।

यह भी पढ़ें: रविवार के दिन करें ये उपाय, चमक उठेगी किस्मत 

पूजा संपन्न होने के बाद जो नैवेद्य आपने सूर्य देव को अर्पित किया था, उसे प्रसाद के रूप में स्वयं ग्रहण करें और परिवार के सदस्यों तथा अन्य लोगों में भी वितरित करें। रविवार के दिन यथा शक्ति दान करना भी बहुत शुभ माना जाता है। आप गेहूं, गुड़, लाल वस्त्र या तांबे के बर्तन दान कर सकते हैं। ऐसा करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
रविवार के दिन कौन से रंग के वस्त्र धारण करें?
रविवार के दिन लाल, नारंगी या पीले रंग के वस्त्र धारण करें। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;