Pomegranate Wood remedies to please maa lakshmi

अनार की लकड़ी के इन ज्योतिष उपायों को आजमाएं, मां लक्ष्मी की बनी रहेगी कृपा

सनातन धर्म में पेड़-पौधों को भगवान का अंश माना जाता है। इनकी पूजा करने से व्यक्ति को सभी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। 
Editorial
Updated:- 2024-01-30, 14:11 IST

(Pomegranate wood remedies to please maa lakshmi) हिंदू धर्म में पेड़-पौधों की पूजा करने से व्यक्ति को कई तरह के लाभ हो सकते हैं। वहीं एक पेड़ ऐसा भी है, जिससे व्यक्ति की किस्मत चमक सकती है। अनार को माता लक्ष्मी की प्रतीक माना जाता है। इसलिए जो व्यक्ति अनार की विधिवत पूजा करता है। उसे कभी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। अनार के पौधे में मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु दोनों विराजते गैं। इसलिए अनार के पेड़ की पूजा सदैव करनी चाहिए।

अब ऐसे में अनार के पेड़ की पूजा करने के साथ-साथ उससे संबंधित कई उपायों के बारे में भी विस्तार से बताया गया है। जिससे माता लक्ष्मी प्रसन्न हो सकती हैं। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं। 

धन लाभ के लिए अनार की लकड़ी के उपाय

Pomegrana adef

फाल्गुनी नक्षत्र में अनार के पेड़ की टहनी घर लाएं और पूजा स्थल पर लाल कपड़ा बिछाकर टहनी को रखें और फूल, फल और मिठाई चढ़ाएं। इसके बाद चार मुख वाली दीपक से टहनी की पांच बार आरती करें। तांबे के लोटे में पानी रखें और कुबेर मंत्र (कुबेर मंत्र) का जाप अवश्य करें। उसके बाद लोटे का पानी लें और पूरे घर में छिड़काव करें। ऐसा आपको रोजाना 21 दिन तक करनी चाहिए। उसक बाद इस टहनी को पीले वस्त्र में लपेटकर तिजोरी में रख दें। इससे धन लाभ हो सकता है। 

बच्चों के पढ़ाई में सुधार के लिए उपाय

गुरु पुष्य नक्षत्र में अनार की टहनी लोड़कर घर लाएं और उसे गंगाजल, दूध से धो लें। फिर पूजा-पाठ करने के बाद मंत्रों का जाप करें। इसके बाद टहनी को पीले कपड़े में लपेटकर बच्चों के स्टडी रूम में पीले रेशमी धागे से लटका दें। ऐसा करने से बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा और अगर आपका बच्चा बहुच चंचल है, तो हनुमान (हनुमान जी मंत्र) जी का छोटा गदा बच्चे के गले में पहनाने से बच्चा शांत हो जाएगा।

इसे जरूर पढ़ें - घर के सामने अनार का पेड़ लगाना शुभ या अशुभ, ज्योतिष से जानें

इसके अलावा अनार के तीन पौधे घर लाएं और घर के सामने किसी पार्क में लगा दें और उस पौधे की देखभाल करें। इससे आपकी किस्मत चमक सकती है और आपके ऊपर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। 

इसे जरूर पढ़ें - क्या घर में अनार का पौधा लगाना हो सकता है शुभ, जानें क्या कहता है वास्तु

जानें अनार की लकड़ी का महत्व 

dntDnsuBL. AC UF, QL

अगर आपके काम में बार-बार बाधाएं आ रही हैं, तो अनार की लकड़ी को उपयोग करें। माह में एक बार राहु के स्वाति नक्षत्र में अनार की लकड़ी तोड़कर लाएं। लकड़ी तोड़ने से पहले पेड़ से क्षमा जरूर मांगें। उसके बाद उसे घर लाकर लकड़ी पर चावल, फल, मिठाई अर्पित करें। पश्चात धूप-दीपक जालकर पूजा करें, फिर चांदी के ताबीज में अनार की लकड़ी डालकर शनिवार को काले धागे में पिरोकर अपने गले में पहनें। ऐसा करने से शत्रु शांत हो जाएंगे और अगर आपको लाभ हो सकता है। 

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;