हिन्दू धर्म में पितृ पक्ष का बहुत महत्व माना जाता है। पितृ पक्ष के दौरान पितरों का तर्पण करने से न सिर्फ उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है बल्कि अगर परिवार पर किसी प्रकार का कोई पितृ दोष है तो वह भी दूर हो जाता है। इसके अलावा, पितृ तर्पण से जुड़े कई नियम भी हैं जिनका पालन करना आवश्यक माना गया है। इन्हीं में से एक है पितरों को अंगूठे से जल देना। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि पितरों को तर्पण के समय अंगूठे से ही जल क्यों दिया जाता है।
पितरों को अंगूठे से जल देने की परंपरा रामायण-महाभारत काल से शुरू हुई थी। श्री राम ने जब अपने पिता महाराज दशरथ का और पांडवों ने जब अपने परिजनों का तर्पण किया था तब उस समय उन्होंने पितरों को अंगूठे से जल दिया था।
यह भी पढ़ें: Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष के दौरान अचानक दिख जाएं ये 5 चीजें तो प्रसन्न हैं आपके पूर्वज
अंगूठे से जल देने के पीछे का कारण शास्त्रों में वर्णित है। शास्त्र कहते हैं कि मनुष्य के शरीर का हर अंग किसी न किसी देवी-देवता या ग्रह के आधीन आता है। ठीक ऐसे ही व्यक्ति के हाथ के अंगूठे में पितरों का वास माना जाता है।
इसी कारण से अंगूठे को पितृ तीर्थ कहते हैं। शास्त्रों के अनुसार, जब अंगूठे से जल अर्पित होता है, तब वह जल पितृ तीर्थ से होता हुआ पिंडों तक पहुंचता है। पिंडों पर जब वह जल गिरता है तभी उसके बाद पितरों को भोजन मिलता है।
यह भी पढ़ें: Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष के दौरान तर्पण करते समय न करें ये गलतियां, पूर्वज हो सकते हैं नाराज
अगर अंगूठे से जल न गिराकर किसी अन्य उंगली से जल अर्पित किया जाता है तो पितरों तक न तो भोजन पहुंच पाता है और न ही उन्हें जल की प्राप्ति होती है। यहां तक कि पितरों को मोक्ष या मुक्ति भी नहीं मिल पाती है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर पितृ पक्ष के दौरान तर्पण करते समय पितरों को अंगूठे से ही क्यों जल दिया जाता है। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।