हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल अश्विन माह के कृष्ण पक्ष में पितृपक्ष में श्राद्ध करने की मान्यता है। ऐसी कहा जाता है कि पितृपक्ष के दौरान सभी पितृ अपने परिवार वालों से मिलने के लिए पृथ्वी लोक पर आते हैं। साथ ही उन्हें आशीर्वाद भी देते हैं।
पितृपक्ष में श्राद्ध, पिंडदान और दान-पुण्य करना सौभाग्यशाली माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि दान करने से पितृदोष दूर होता है और पितरों को शांति मिलती है। साथ ही सुख, समृद्धि और मोक्ष प्राप्ति का आशीर्वाद देते हैं।
अब ऐसे में पितृपक्ष के दौरान किन चीजों का दान करने से पुण्य प्राप्ति हो सकती है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
हिंदू धर्म में तिल को पितरों का प्रिय अन्न माना जाता है। मान्यता है कि तिल दान करने से पितर प्रसन्न होते हैं और हमें आशीर्वाद देते हैं। तिल दान करने से पितृदोष दूर होता है और आत्मा को शांति मिलती है। यह माना जाता है कि तिल दान करने से पितरों को मोक्ष प्राप्त करने में मदद मिलती है। मंत्र में भी तिल का विशेष महत्व है। तिल का उपयोग कई प्रकार के यज्ञ और पूजा में किया जाता है। श्राद्ध के दिन तिल को जल में मिलाकर पितरों को अर्पित किया जाता है। इससे व्यक्ति को ग्रहदोष से छुटकारा मिल जाता है। साथ ही स्वास्थ्य में भी सुधार होता है।
पितृपक्ष में गाय के गोबर का दान करने का विशेष महत्व होता है। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है और इसका धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। हिंदू धर्म में गाय को माता के समान माना जाता है और गाय का गोबर पवित्र माना जाता है।
इसे जरूर पढ़ें - Pitru Paksha 2024: श्राद्ध पक्ष में क्यों किया जाता है पंचबलि कर्म? क्या है इसका महत्व
इसे शुद्धता और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। पितृपक्ष में पितरों का तर्पण किया जाता है। गाय के गोबर को जल में मिलाकर पितरों को अर्पित किया जाता है। मान्यता है कि इससे पितर प्रसन्न होते हैं और उन्हें शांति मिलती है।
इसे जरूर पढ़ें - Pitru Paksha 2024 Rules: किसका श्राद्ध कब कर सकते हैं आप? यहां जानिए नियम
हिंदू धर्म में माना जाता है कि पितृपक्ष में किए गए अन्न दान से पितरों का तर्पण होता है। अर्थात, पितरों को भोजन मिलता है और वे प्रसन्न होते हैं। अन्न दान करने से पितृदोष दूर होता है और आत्मा को शांति मिलती है। यह माना जाता है कि अन्न दान करने से पितरों को मोक्ष प्राप्त करने में मदद मिलती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।