phalgun purnima 2025 dos and donts for financial profit

Phalgun Purnima 2025 Dos And Don'ts: आर्थिक लाभ के लिए फाग पूर्णिमा के दिन क्या करें और किन चीजों को करने से बचें?

हिंदू धर्म में फाल्गुन पूर्णिमा को सौभाग्यशाली माना जाता है। अब ऐसे में इस दिन क्या करें और किन चीजों को करने से बचें। इसके बारे में इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 
Editorial
Updated:- 2025-03-13, 15:41 IST

फाल्गुन पूर्णिमा को भगवान विष्णु और चंद्रमा की पूजा के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान करने और दान करने का विशेष महत्व है। फाल्गुन पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी की पूजा विधिवत रूप से की जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन जो व्यक्ति माता लक्ष्मी की पूजा करता है उसे आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है और भाग्योदय हो सकता है। अब ऐसे में आर्थिक लाभ के लिए इस दिन क्या करना चाहिए और क्या करने से बचना चाहिए। इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंजित अरविंद त्रिपाठी से जानते हैं।

फाल्गुन पूर्णिमा के दिन आर्थिक लाभ के लिए क्या करें?

Maa Lakshmi

  • इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है।
  • आप उन्हें पीले फल, फूल और वस्त्र अर्पित कर सकते हैं।
  • माता लक्ष्मी को 16 श्रृंगार और लाल गुलाब चढ़ाना भी शुभ होता है।
  • फाल्गुन पूर्णिमा के दिन चंद्रमा की पूजा का भी विशेष महत्व है।
  • चंद्रमा को अर्घ्य देने से आर्थिक लाभ हो सकता है।
  • इस दिन दान-पुण्य करना बहुत शुभ माना जाता है।
  • फाल्गुन पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान करना सौभाग्यशाली माना जाता है।
  • फाल्गुन पूर्णिमा के दिन पितरों का तर्पण, दान और श्राद्ध विशेष रूप से करें।
  • फाल्गुन पूर्णिमा के दिन केले के पेड़ की पूजा जरूर करनी चाहिए। इससे व्यक्ति को सुख-सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है।

इसे जरूर पढ़ें- Phalgun Purnima 2025 Date: कब है फाल्गुन पूर्णिमा? जानें पूजा से लेकर स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व

फाल्गुन पूर्णिमा के दिन किन चीजों को करने से बचना चाहिए?

Why-we-Should-not-wear-black-clothes-on-sunday

  • फाल्गुन पूर्णिमा के दिन मांस-मदिरा का सेवन करने से बचें।
  • इस दिन किसी से भी कलह-क्लेश करने से बचें।
  • फाल्गुन पूर्णिमा के दिन किसी भी व्यक्ति को अपशब्द बोलने से बचें।
  • फाल्गुन पूर्णिमा के दिन सफेद चीजों का दान करने से बचना चाहिए।
  • फाल्गुन पूर्णिमा के दिन काले वस्त्र न पहनें।
  • फाल्गुन पूर्णिमा के दिन किसी ब्राह्मण को खाली हाथ न लौटाएं।
  • फाल्गुन पूर्णिमा के दिन लोहे का दान करने से बचना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें -  Phalgun Purnima 2025 Upay: फाग पूर्णिमा पर करें ये उपाय, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि

फाल्गुन पूर्णिमा के दिन करें मंत्रों का जाप

  • ऊं नमो भगवते वासुदेवाय।
  • ऊं विष्णवे नमः।
  • ऊं नमो नारायणाय।
  • ऊं श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद।
  • ऊं श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नम:।
  • ऊं महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णुपत्न्यै च धीमहि।
  • तन्नो लक्ष्मीः प्रचोदयात्॥

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;