हिंदू पंचांग के अनुसार पौष माह को बेहद महत्वपूर्ण और शुभ फलदायी माना गया है। पौष माह में सूर्य देव की विशेष पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस महीने में सूर्य देव अपने भग स्वरूप में होते हैं, इसलिए उनकी पूजा करने से विशेष फल प्राप्त होता है। इतना ही नहीं, पौष माह को छोटा पितृ पक्ष भी कहा जाता है। इस महीने में पितरों की शांति के लिए दान और तर्पण किए जाते हैं। अब ऐसे में इस माह में कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनका दान करना शुभ माना जाता है और कुछ ऐसी भी चीजें हैं, जिन्हें दान करने से व्यक्ति को अशुभ परिणाम मिल सकते हैं। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि पौष माह में काजल का दान कर सकते हैं।
ज्योतिष शास्त्र में काजल और राहु ग्रह के बीच एक गहरा संबंध माना जाता है। काजल को एक शक्तिशाली तत्व माना जाता है जो नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में मदद करता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी व्यक्ति कुंडली में राहु दोष है, तो व्यक्ति को मानसिक, शारीरिक और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही जातक को बुरी नजर भी लग सकती है। इसलिए पौष माह में काजल का दान करने से व्यक्ति को शुभ परिणाम मिल सकते हैं और सभी कष्टों से भी छुटकारा मिल सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - Paush Month 2024 Kab Hai: कब से शुरू होगा पौष माह, जानें पितरों की कृपा प्राप्ति के लिए नियम
काजल को नकारात्मक दृष्टि या बुरी नजर से बचाव का प्रतीक माना जाता है। हिन्दू धर्म में काजल का प्रयोग बच्चों के माथे पर या आंखों के आसपास किया जाता है ताकि वे बुरी नज़र से बचे रहें। पौष माह में काजल का दान करने से व्यक्ति और उसके परिवार के सदस्यों को बुरी नजर से सुरक्षा मिलती है। काजल का दान पुण्य देने और आत्मिक शांति की प्राप्ति का एक साधन है। यह दान व्यक्ति की आत्मा को शुद्ध करने और उसके जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है। इतना ही नहीं, काजल का दान विशेष रूप से घर में समृद्धि और सुख-शांति लाने के लिए किया जाता है। इसके दान से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है, और घर में लक्ष्मी का वास हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - Paush Month 2024: पौष माह में न करें ये गलतियां, पितृ हो सकते हैं नाराज
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।