Thu Mar 26, 2026 | Updated 03:33 PM IST HZ Awards 2026
image

Aaj Ka Panchang 26 March 2026: चैत्र नवरात्रि के आठवां दिन घर में कराना है हवन और कन्या पूजन, आज का पंचांग देख जानें शुभ मुहूर्त

चैत्र नवरात्रि के आठवें दिन घर में आप भी कन्या पूजन या हवन के लिए शुभ मुहूर्त देखना चाहती हैं, तो इसके लिए पंडित जी के बताए गए पंचांग में तिथि और अन्य जानकारियों को जरूर देखें। इससे आप सही समय पर पूजा-पाठ कर पाएंगी।
Editorial
Updated:- 2026-03-26, 07:04 IST

आज गुरुवार, 26 मार्च 2026 का दिन बहुत ही पवित्र और खास है। आज शक्ति की देवी मां दुर्गा के पावन पर्व चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन है, जिसे  महाअष्टमी या  दुर्गा अष्टमी भी कहा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आज पवित्र चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि सुबह 11:51 बजे तक रहेगी और उसके ठीक बाद नवमी तिथि लग जाएगी। नवरात्रि की अष्टमी के दिन माँ दुर्गा के आठवें और बहुत ही शांत स्वरूप माँ महागौरी  की पूजा की जाती है। इसी दिन कन्या पूजन  का भी बहुत बड़ा महत्व है। आज शाम 04:19 बजे तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा और उसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र लग जाएगा। इसके साथ ही, आज रात 12:30 बजे तक जीवन में सुख और सुंदरता बढ़ाने वाला शोभन योग रहेगा, जिसके बाद अतिगण्ड योग शुरू हो जाएगा। गुरुवार के दिन महाअष्टमी और शोभन योग का होना, परिवार में सुख-समृद्धि लाने के लिए बहुत ही चमत्कारिक संयोग है। आइए मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी से आज के इस खास पंचांग की पूरी जानकारी, शुभ-अशुभ समय और जीवन की हर परेशानी को दूर करने के बेहद आसान और घरेलू उपाय विस्तार से जानते हैं।

mn - 2026-03-25T133037.400

आज का पंचांग-26 मार्च 2026

तिथि नक्षत्र दिन/वार योग करण
अष्टमी  (सुबह 11:51 बजे तक) आर्द्रा  गुरुवार शोभन    बव

सूर्य और चंद्रमा की स्थिति 26 मार्च 2026

प्रहर  समय
सूर्योदय  सुबह 06 बजकर 09 मिनट पर होगा
सूर्यास्त शाम 06 बजकर 23 मिनट पर होगा
चंद्रोदय सुबह 11 बजकर 56 मिनट पर होगा
चंद्रास्त रात 02 बजकर 07 मिनट पर होगा

आज का शुभ मुहूर्त और योग 26 मार्च 2026   

मुहूर्त नाम मुहूर्त समय
ब्रह्म मुहूर्त  (सूर्य पूजन का शुभ समय) सुबह 04 बजकर 28 मिनट से 05 बजकर 16 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त (सूर्य पूजन का शुभ समय) सुबह 11 बजकर 50 मिनट से 12 बजकर 38 मिनट तक
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 29 मिनट से 03 बजकर 17 मिनट तक 
गोधूलि मुहूर्त  शाम 06 बजकर 24 मिनट से 06 बजकर 48 मिनट तक 

आज का अशुभ मुहूर्त 26 मार्च 2026

मुहूर्त नाम  मुहूर्त समय 
राहु काल दोपहर 01 बजकर 48 मिनट से 03 बजकर 20 मिनट तक
यमगंड  सुबह 06 बजकर 08 मिनट से 07 बजकर 40 मिनट तक
गुलिक काल सुबह 09 बजकर 12 मिनट से 10 बजकर 44 मिनट तक

गुरुवार को राहु काल दोपहर के समय होता है। इस दौरान किसी भी तरह की नई खरीदारी, जरूरी यात्रा की शुरुआत, या बड़े पैसों के लेन-देन से पूरी तरह बचना चाहिए।

आज के दिन का महत्त्व

आज चैत्र शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है, जो मां महागौरी को समर्पित है। माता महागौरी का रंग एकदम सफेद और साफ है, जो मन की शांति और पवित्रता का प्रतीक है। आज के दिन माता की पूजा करने से पुराने से पुराने दुख और परेशानियां धुल जाती हैं और जीवन में एक नई ताजगी आती है। आज के दिन छोटी बच्चियों को माता का रूप मानकर उनके पैर धोए जाते हैं और उन्हें भोजन कराया जाता है । इसके साथ ही, आज गुरुवार का दिन भगवान विष्णु जी का भी है। माता रानी और भगवान विष्णु की एक साथ पूजा करने से घर में कभी धन और अन्न की कमी नहीं होती।

गुरुवार को आर्द्रा नक्षत्र और शोभन योग का खास संयोग

आज रात 12:30 बजे तक शोभन योग बन रहा है। शोभन का मतलब होता है सुंदर और अच्छा। यह योग आपके हर काम को बहुत ही सुंदरता और आसानी से पूरा करता है। परिवार में खुशियां मनाने और मांगलिक कार्यों के लिए यह बहुत ही शुभ समय है। वहीं, शाम 04:19 बजे तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। आर्द्रा नक्षत्र जीवन में एक नई शुरुआत और पुरानी चीजों को पीछे छोड़ने का संकेत देता है। गुरुवार के दिन यह प्यारा संयोग घर की सभी परेशानियों को मिटाकर, आपकी मेहनत का बहुत ही मीठा फल देने वाला है।

1 - 2026-03-25T123333.072

आज का विशेष उपाय:

  • आज महाअष्टमी के दिन छोटी बच्चियों को घर बुलाकर हलवा, पूरी और काले चने का प्रसाद जरूर खिलाएं।
  • आज माता महागौरी और भगवान विष्णु को पीले या सफेद रंग की मिठाई का भोग लगाएं।
  • आज माता महागौरी को एक जटा वाला नारियल लाल कपड़े में लपेटकर अर्पित करें।
  • आज घर से किसी भी जरूरी काम के लिए बाहर निकलने से पहले थोड़ा सा हलवा या कोई भी मीठी चीज खाकर ही निकलें।
  • आज के दिन विष्णु सहस्त्र नाम का पाठ अवश्य करें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इस शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;