Sun Mar 15, 2026 | Updated 01:14 AM IST
image

Papmochani Puja Vidhi & Samagri 2026: भगवान विष्णु की बरसेगी असीम कृपा, पापमोचनी एकादशी पर सही सामग्री और पूजा विधि से करें पूजा

Papmochani Ekadashi Puja Vidhi 2026: पापमोचनी एकादशी का व्रत इस बार 15 मार्च को रखा जाएगा। ऐसे में आप संपूर्ण पूजा सामग्री और विधि के बारे में जानें, ताकि आपकी पूजा अच्छे से पूरी हो सके।
Editorial
Updated:- 2026-03-14, 11:12 IST

पापमोचनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिलती है। साथ ही जीवन जीने का नया सार मिलता है। अगर आप भी 15 मार्च क ये व्रत रखने के बरे में सोच रही हैं, तो इसकी पूरी पूजा सामग्री और विधि के बारे में जानें, जिससे आपकी पूजा पूरी मानी जाएगी। साथ ही इसका फल भी आपको अच्छा प्राप्त होगा। आइए पंडित जन्मेश द्विवेदी से जानते हैं इसके बारे में पूरी जानकारी।

पापमोचनी एकादशी पूजा सामग्री (Papmochani Ekadashi Puja Samagri 2026)

  • भगवान विष्णु की प्रतिमा या चित्र
  • पीले वस्त्र भगवान विष्णु के लिए
  • पीले गुलाब या गेंदे के फूल
  • पंचामृत- दूध, दही, घी, शहद और शक्कर का मिश्रण
  • धूप-दीप-शुद्ध देसी घी का दीपक और अगरबत्ती
  • मौसमी फल
  • अक्षत और रोली
  • तांबे या पीतल का कलश

02 (7)

पापमोचनी एकादशी की पूजा विधि (Papmochani Ekadashi Puja Vidhi 2026)

  • एकादशी के दिन सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान करें।
  • साफ पीले कपड़ों को धारण करें।
  • हाथ में जल लेकर व्रत का संकल्प लें।
  • एक चौकी पर पीला कपड़ा बिछाएं और भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित करें।
  • पास में एक जल से भरा कलश रखें।
  • भगवान विष्णु को पंचामृत से स्नान कराएं और फिर शुद्ध जल से अभिषेक करें।
  • उन्हें पीले चंदन का तिलक लगाएं और पीले फूल अर्पित करें।
  • घी का दीपक जलाएं।
  • भगवान को ऋतुफल और मिठाई का भोग लगाएं।
  • इसके बाद कथा और आरती करें।
  • याद रखें कि भोग सात्विक होना चाहिए।

01 (12)

 

इसे भी पढ़ें: Papmochani Ekadashi Daan 2026: पापमोचनी एकादशी पर करें इन 5 चीजों का दान, भगवान विष्णु की सदैव बनी रहेगी कृपा दृष्टि

इन बातों का रखें ध्यान

  • आप अगर पापमोचनी एकादशी का व्रत रख रही हैं, तो ऐसे में जरूरी है कि पहले से ही उसकी तैयारी करके रखें।
  • एकादशी के दिन चावल का सेवन न करें। ये वर्जित होता है।
  • आप इस दिन पीले और सफेद कपड़ों के अलावा किसी और रंग को न पहनें।

इसे भी पढ़ें: Papmochani Ekadashi Upay 2026: पापमोचनी एकादशी पर राशि अनुसार करें ये उपाय, पूरे साल बनी रहेगी श्री हरि की कृपा

इस बार आप एकादशी के व्रत में इन सामग्री को जरूर शामिल करें, ताकि आपके द्वारा की गई पूजा अच्छे से पूरी हो सके। आप चाहें तो पंडित जी से इसकी पूरी लिस्ट को तैयार करा सकती हैं, ताकि आपके द्वारा की गई पूजा विधिवत तरीके से पूरी हो सके और आपके जीवन की परेशानियां कम हो सके।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इस शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;