Sun Feb 15, 2026 | Updated 07:19 AM IST
image

Papankusha Ekadashi 2024 Mantra: पापांकुशा एकादशी के दिन करें इन मंत्रों का जाप, सुख-समृद्धि और सौभाग्य में होगी वृद्धि

हिंदू पंचांग के अनुसार सभी एकादशी को महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करने से व्यक्ति को उत्तम परिणाम मिलते हैं। साथ ही सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
Editorial
Updated:- 2024-10-07, 23:00 IST

हिंदू धर्म में सभी एकादशी तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा विधिवत रूप से करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही उत्तम परिणाम भी मिलते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को पापांकुशा एकादशी के नाम से जाना जाता है।

इस एकादशी का नाम ही इस बात का प्रतीक है कि यह पापों का नाश करती है। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। पापांकुशा एकादशी को मोक्षदायिनी भी कहा जाता है। इस दिन व्रत रखने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दिन व्रत रखने से व्यक्ति को अनेक धार्मिक पुण्य प्राप्त होते हैं। पापांकुशा एकादशी का व्रत रखने से मन शांत होता है और आत्मिक शांति मिलती है।

इस दिन भगवान विष्णु की पूजा विधि-विधान से की जाती है। तुलसी के पौधे को भी विशेष रूप से पूजा जाता है। अब ऐसे में पापांकुशा एकादशी के दिन कुछ ऐसे मंत्र हैं, जिनका जाप करने से व्यक्ति को उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

भगवान विष्णु के बीज मंत्र का जाप

lord-vishnu-ke-mantra

पापांकुशा एकादशी के दिन भगवान विष्णु के बीज मंत्र का जाप विशेष रूप से करें। यह सबसे सरल और प्रभावशाली मंत्र है। इसका जाप करने से मन शांत होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इस मंत्र का 108 बार जाप करें। इससे लाभ हो सकता है।
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय:

सुख-समृद्धि और सौभाग्य के लिए मंत्र जाप

पापांकुशा एकादशी के दिन सुख-समृद्धि और सौभाग्य के लिए भगवान विष्णु के मंत्र का 21 बार जाप करें। इससे शुभ परिणाम मिल सकते हैं। यह मंत्र सुख-समृद्धि और मोक्ष प्रदान करने वाला माना जाता है।
ॐ नारायण नारायण:

इसे जरूर पढ़ें - Ekadashi Vrat Tithi 2024 List: साल 2024 में कब-कब है एकादशी, यहां जानें पूरी लिस्ट

मोक्ष प्राप्ति के लिए करें भगवान विष्णु के मंत्रों के जाप

9c8831d0c9af1f3867da0eba1d259fd4_original

पापांकुशा एकादशी से दिन विष्णु सहस्त्रनाम के पाठ का जाप विशेष रूप से करें। इससे व्यक्ति को सभी पापों से छुटकारा मिल जाता है और मोत्र की भी प्राप्ति होती है। साथ ही कार्यक्षेत्र में भी सफलता मिल सकता है।

More For You

इसे जरूर पढ़ें - Vivah Muhurat 2024: इस साल किन तिथियों में हो सकती है शादी और कौन से मुहूर्त हैं शुभ? पंडित जी से जानें

व्यापार वृद्धि के लिए करें इस मंत्र का जाप

अगर आपके व्यापार में किसी तरह की कोई परेशानी आ रही है, तो ॐ केशवाय नमः मंत्र का 21 बार जाप करें। इससे उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;