
ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और उनकी युति का विशेष महत्व होता है। जब आकाश मंडल में पांच ग्रह एक ही राशि में एक साथ विराजमान होते हैं तो उस स्थिति को 'पंचग्रही योग' कहा जाता है। यह एक अत्यंत दुर्लभ और शक्तिशाली खगोलीय घटना मानी जाती है। वृंदावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स के अनुसार, जब इतने सारे ग्रह एक ही घर में मिलते हैं तो उनकी संयुक्त ऊर्जा का प्रभाव पूरी दुनिया और सभी राशियों पर पड़ता है। यह योग सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह के परिणाम दे सकता है, लेकिन यह इस पर निर्भर करता है कि ये ग्रह किस राशि में और किन नक्षत्रों में मिल रहे हैं। ऐसे में आइये जानते हैं कि कैसा पड़ने वाला है साल 2026 के जनवरी महीने में पंचग्रही योग का राशियों पर प्रभाव और किन राशियों के लिए ये योग खोलेगा भाग्य के द्वार?
जनवरी 2026 का समय ज्योतिषीय दृष्टि से बहुत हलचल भरा रहने वाला है। इस दौरान कुंभ राशि में एक अत्यंत प्रभावशाली पंचग्रही योग बनने जा रहा है। इसमें सूर्य, बुध, शुक्र, शनि और चंद्रमा जैसे महत्वपूर्ण ग्रहों का मिलन होगा।

चूंकि शनि अपनी ही राशि में मौजूद रहेंगे, इसलिए यह योग कई मायनों में ऐतिहासिक होगा। यह समय देश-दुनिया में बड़े बदलावों का संकेत देता है, लेकिन व्यक्तिगत जीवन में यह कुछ खास राशियों के लिए 'गोल्डन पीरियड' साबित हो सकता है।
यह भी पढ़ें: क्या होता है जब शनि पहनते हैं चांदी के पाए? जानें किन राशियों को होने वाला है साल 2026 में इससे लाभ
वृषभ राशि (Taurus): वृषभ राशि के जातकों के लिए यह योग करियर में बड़ी सफलता दिला सकता है। अगर आपका कोई काम लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह इस दौरान पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक रूप से भी यह समय धन संचय के लिए बहुत अच्छा रहेगा।
मिथुन राशि (Gemini): मिथुन राशि वालों के लिए यह योग भाग्य भाव को सक्रिय करेगा। आपको लंबी दूरी की यात्राओं से लाभ हो सकता है। शिक्षा और शोध से जुड़े लोगों के लिए यह समय वरदान की तरह है। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद सुलझ सकता है और आध्यात्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी।

तुला राशि (Libra): तुला राशि के जातकों के लिए पंचग्रही योग प्रेम संबंधों और संतान पक्ष से अच्छी खबरें ला सकता है। अगर आप निवेश करने की सोच रहे हैं तो शेयर बाजार या प्रॉपर्टी में लाभ के योग बनेंगे। आपकी रचनात्मक क्षमता चरम पर होगी जिससे समाज में आपकी एक नई पहचान बनेगी।
यह भी पढ़ें: 2026 में कुंभ राशि वालों की लग सकती है लॉटरी, अमीर बनने के ये 3 उपाय एस्ट्रोलॉजर से जानें
कुंभ राशि (Aquarius): चूंकि यह योग आपकी ही राशि में बन रहा है, इसलिए सबसे अधिक प्रभाव आप पर ही पड़ेगा। शनि का अपनी राशि में होना आपको मानसिक रूप से मजबूत बनाएगा। आत्म-विश्वास में बढ़ोतरी होगी और आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होगी। यह समय आपके व्यक्तित्व में निखार लाएगा और नए व्यापारिक अवसर प्रदान करेगा।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।