gemstone for gemini zodiac sign

Gemini Zodiac: मिथुन राशि वालों को नहीं पहनने चाहिए ये रत्न, हो सकता है नुकसान

हर राशि का अपना एक ग्रह स्वामी होता है और उस राशि के ग्रह स्वामी के अनुसार ही राशि के लोगों को रत्न धारण करना चाहिए नहीं तो नुकसान हो सकता है। 
Editorial
Updated:- 2023-08-08, 18:08 IST

Gemstone Which Gemini Zodiac Should Avoid: हर राशि के अपने एक ग्रह स्वामी होते हैं। 

उन्हीं ग्रह स्वामी के अनुसार राशि के लोगों को रत्न धारण करना चाहिए। तभी वह रत्न शुभ होता है। 

इसी कड़ी में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से जानते हैं मिथुन राशि के लिए लकी रत्न के बारे में।

साथ ही, यह भी जानेंगे कि मिथुन राशि के लोगों को किन रत्नों को धारण करने से बचना चाहिए। 

मिथुन राशि के लिए शुभ रत्न और उसका प्रभाव (Lucky Stone For Gemini and Its Effects) 

  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मिथुन राशि के ग्रह स्वामी बुध ग्रह हैं।
  • बुध का संबंध हरे रंग से होता है और रत्न (राशि अनुसार धारण करें रत्न) में हरा पन्ना होता है।
  • ऐसे में मिथुन राशि के लोगों को पन्ना धारण करना चाहिए। 
  • पन्ना पहनने से मिथुन राशि के लोगों की कुंडली में बुध मजबूत होते हैं।  

यह भी पढ़ें: ज्योतिष एक्सपर्ट से जानें मिथुन राशि के लोगों के स्वभाव और उनकी लव लाइफ के बारे में

  • मिथुन राशि के व्यापारियों को विशेष लाभ मिलता है। 
  • व्यापार में वृद्धि होती है और तेजी से व्यापार उन्नति करता है।
  • वहीं, इस राशि के नौकरी पेशा लोगों को आय में वृद्धि होती है।
  • नौकरी पेशा लोगों को जीवन में तेजी से सफलता मिलती है। 

mithun rashi ke logo ke liye ratna

मिथुन राशि के लिए अशुभ रत्न और उसका प्रभाव (Unlucky Stone For Gemini and Its Effects)   

  • मिथुन राशि के लोगों को नीलम और मोती कभी धारण नहीं करना चाहिए।
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह दोनों रत्न मिथुन राशि के लिए अशुभ हैं। 
  • जहां नीलम के अशुभ प्रभाव से शनि की साढ़े साती इस राशि में पड़ती है।
  • तो वहीं, मोती रत्ना के अशुभ प्रभाव से इस राशि के लोग कष्ट भुगतते हैं। 

यह भी पढ़ें: मिथुन राशि के लोगों की इन राशियों से रहती है अनबन, रिश्तों में मधुरता लाने के लिए करें ये उपाय

  • नीलम धारण करने से मिथुन राशि पर शनि देव का क्रोध बरसता है।
  • साथ ही, मोती पहनने से इस राशि के लोगों की तरक्की बाधित होती है। 
  • इन रत्नों का अशुभ प्रभाव व्यावसायिक रूप के साथ पारिवार पर भी पड़ता है। 
  • परिवार में क्लेश का वातावरण पैदा होता है और घर की शांति भंग हो जाती है।   

 

अगर आपकी भी राशि मिथुन है तो आपको कौन सा रत्न धारण करना चाहिए और कौन सा रत्न धारण करना से खासतौर पर बचना चाहिए, इस बारे में यहां इस लेख से जान लें। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।  

Image Credit: freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;