mauni amavasya 2025 worshipping peepal and bael tree for wealth and good luck

Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या के दिन किस पेड़ की पूजा करनी चाहिए?

हिंदू धर्म में मौनी अमावस्या का विशेष महत्व है। इस दिन विशेष रूप से भगवान शिव की पूजा करने का विधान है। अब ऐसे में इस दिन पीपल और बेल के पेड़ की पूजा करने से उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-01-27, 14:40 IST

सनातन धर्म में मौनी अमावस्या को बेहद शुभ माना गया है। इस दिन भगवान शिव की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन राहु का प्रभाव अधिक रहता है। जिसके कारण इस दिन शिव जी की पूजा करने से शुभ परिणाम मिल सकते हैं। अब ऐसे में इस अमावस्या तिथि के दिन पीपल और बेल के पेड़ की पूजा करना शुभ माना गया है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से विधि के बारे में जानते हैं।

मौनी अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ की पूजा का महत्व

images

मौनी अमावस्या का दिन हिन्दू पंचांग के अनुसार बहुत खास होता है। यह दिन विशेष रूप से तप, साधना, और पूजा के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। मौनी अमावस्या का अर्थ होता है "मौन रहकर अमावस्या का व्रत" और यह दिन आत्मा की शुद्धि, पापों का नाश, और भगवान की कृपा प्राप्त करने के लिए विशेष रूप से उपयुक्त माना जाता है। इस दिन पीपल के पेड़ की पूजा का भी विशेष महत्व है। आपको बता दें, पीपल का पेड़ भगवान विष्णु का प्रतीक माना जाता है। इस दिन पीपल के पेड़ के नीचे बैठकर पूजा करने से व्यक्ति के सभी पापों का नाश होता है और उसकी आत्मा शुद्ध होती है। पीपल की पूजा से घर में सुख-समृद्धि और धन की वृद्धि होती है। इस दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से दरिद्रता दूर होती है और भगवान की कृपा प्राप्त होती है।

इसे जरूर पढ़ें - Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या के दिन मनोकामना पूर्ति के लिए क्या करें और क्या करने से बचें?

मौनी अमावस्या के दिन बेल के पेड़ की पूजा का महत्व

Sawan-2023-bilva-patra-plant

बेल का पेड़ भगवान शिव को बहुत प्रिय है। हिन्दू धर्म में माना जाता है कि बेल के पत्ते भगवान शिव के चरणों में चढ़ाने से उनके आशीर्वाद की प्राप्ति होती है। विशेष रूप से अमावस्या के दिन बेल के पेड़ की पूजा करने से भक्तों को विशेष फल प्राप्त होता है। इस दिन बेल के पत्तों से शिवलिंग की पूजा करने से पुण्य और कल्याण मिलता है। बेल के पेड़ की पूजा करने से व्यक्ति के सभी पापों का नाश होता है और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। मौनी अमावस्या के दिन जब व्यक्ति मौन रहते हुए बेल के पेड़ की पूजा करता है, तो उसका मानसिक शांति और ध्यान में वृद्धि होती है।

इसे जरूर पढ़ें -  Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या के दिन कौन से तेल का दीया जलाएं?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;