image

Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या के दिन कौन से तेल का दीया जलाएं?

हर माह की अमावस्या का अलग महत्व होता है और उस अमावस्या के दिन अलग दीपक जलाया जाता है। ऐसे में मौनी अमावस्या के दिन कौन सा दीया जलाना चाहिए। 
Editorial
Updated:- 2025-01-24, 13:26 IST

माघ माह की अमावस्या जिसे मौनी अमावस्या भी कहते हैं इस साल 29 जनवरी, दिन बुधवार को पड़ रही है। मौनी अमवस्या के दिन जहां एक ओर स्नान-दान का बहुत महत्व है तो वहीं, दूसरी ओर इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है। इसके अलावा, इस दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीया जलाना भी बहुत उत्तम और हितकारी माना जाता है, लेकिन ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि हर माह की अमावस्या का अलग महत्व होता है और उस अमावस्या के दिन अलग दीपक जलाया जाता है। ऐसे में मौनी अमावस्या के दिन कौन सा दीया जलाना चाहिए, आइये जानते हैं इस विषय में विस्तार से।

मौनी अमावस्या के दिन कौन सा दीया जलाएं? (Mauni Amavasya Ke Din Kaun Sa Diya Jalaye?)

mauni amavasya pr kaun sa diya jala sakte hain

मौनी अमावस्या के दिन तीन प्रकार के दीया जलाये जाते हैं: सरसों के तेल का दीया, तिल के तेल का दीया और आटे का दीया। तीनों में से कोई भी दीया जलाना मुनिया अमावस्या पर आपको भगवान शिव एवं पितरों की कृपा दिला सकता है। आइये अब जानते हैं की कैसे जलाएं ये तीनों दीये।

यह भी पढ़ें: Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान के दौरान न करें ये गलतियां, पड़ सकता है बुरा असर

सरसों के तेल के दीये को जलाने के लिए एक मिटटी का दीपक लें, उसमें रूई की बत्ती लें और सरसों के तेल में उसे भिगो लें। फिर पीपल के पेड़ के नीचे जाकर मौनी अमावस्या के दिन दीया जलाएं। सरसों का दीया पीपल के नीचे ही जलाया जाता है। इससे सभी देवी-देवताओं की कृपा होती है।

mauni amavasya pr kaun sa diya jalana chahiye

वहीं, तिल के तेल का दीया भी मिटटी के दीपक में जलाते हैं लेकिन अंतर है बत्ती का। मौनी अमावस्या के दिन तिल के तेल का दीया सफ़ेद कलावे या जनेऊ की बत्ती से जलाना शुभ माना जाता है। इससे पितृ शांत होते हैं, प्रसन्न रहते हैं और अपनी कृपा परिवार पर बरसाते हैं। पितृ दोष भी दूर होता है।

यह भी पढ़ें: Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या के दिन पानी में क्या मिलाकर नहाएं? जानें लाभ

आटे का दीया सबसे ज्यादा प्रभावकारी माना जाता है। मौनी अमावस्या के दिन आटे का दीया बनाएं। ध्यान रहे आटा या तो गेहूं का हो या फिर चावल का। इसके अलावा, किसी अन्य आटे से दीया न बनाएं। फिर आटे के दीये में कलावे की बत्ती को घी में भिगोकर जलाएं। इससे सुख-समृद्धि बढ़ेगी।

which lamp should be lit on mauni amavasya 2025

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;