मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। मान्यता है कि मां लक्ष्मी की पूजा से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति उत्तम बनी रहती है। दरिद्रता, तंगी, कर्ज आदि परेशानियां व्यक्ति को कष्ट नहीं देती हैं। इसी कारण से शास्त्रों में मां लक्ष्मी के रोजाना पूजन की बात कही गई है, विशेष रूप से शुक्रवार के दिन लक्ष्मी आराधना करना और भी श्रेष्ठ सिद्ध होता है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान दीया भी अवश्य जलाना चाहिए। वहीं, अगर मां को शीघ्र प्रसन्न करना है तो कलावे का दीपक जलाना और भी शुभ होता है। ऐसे में आइये जानते हैं कि मां लक्ष्मी के समक्ष कलावे की बत्ती का दीपक जलाने से क्या होता है।
मां लक्ष्मी के सामने कलावे की बत्ती से दीया क्यों जलाएं?
कलावे को रक्षा सूरत भी माना जाता है। कलावे में त्रिदेव यानी कि ब्रह्मा, भगवान विष्णु और भगवान शिव का वास होता है।यहां तक कि कालावे में त्रिदेवियां यानी कि मां सरस्वती, मां लक्ष्मी, और मां पार्वती भी निवास करती हैं।
ऐसे में मां लक्ष्मी के सामने कलावे की बत्ती से दीया जलाने से न सिर्फ घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नाकारात्मकता खत्म होती है बल्कि त्रिदेवों और त्रिदेवियों का भरपूर आशीर्वाद भी व्यक्ति को प्राप्त होता है।
यह भी पढ़ें:शनिदेव को कौन से फूल नहीं चढ़ाने चाहिए?
मां लक्ष्मी के सामने कलावे की बत्ती से दीया जलाने से पितृ दोष भी दूर होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि माना जाता है कि कलावे का जो आखिरी हिस्सा होता है उसमें पितरों की कृपा बसी होती है जो पितृ दोष को दूर करती है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर मां लक्ष्मी के सामने कलावे की बत्ती का दीया जलाने से क्या लाभ मिलते हैं और क्या है इसका महत्व। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों