Margashirsha purnima  bring these things at Home

Margashirsha Purnima 2023: मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर जरूर घर लाएं ये चीजें, सभी दोष होंगे दूर

मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा बेहद महत्वपूर्ण है। इस दिन कुछ ऐसे काम हैं, जिन्हें करने से व्यक्ति के भाग्य में वृद्धि हो सकती है। 
Editorial
Updated:- 2023-12-19, 17:30 IST

(Margashirsha Purnima 2023) सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन भगवान श्री हरि नारायण की पूजा करने से व्यक्ति को सभी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। इस दिन गंगा स्नान का भी विशेष महत्व है। अब ऐसे में अगर आप मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा तिथि के दिन कुछ शुभ चीजों को घर लेकर आते हैं, तो भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहेगी और शुभ फलों की प्राप्ति भी हो सकती है।

अब ऐसे में किन चीजों को खरीदना चाहिए। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

घर लाएं कुबेर यंत्र (Bring home Kuber Yantra)

kuber yantra vidhi

मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा तिथि के दिन सोने, चांदी या कुबेर यंत्र लाना बेहद शुभ माना जाता है। इसके साथ ही आप माता लक्ष्मी के प्रिय कौड़ी और एकाक्षी नारियल घर लाएं। इससे विशेष लाभ मिल सकता है और आर्थिक संकट से भी छुटकारा मिल सकता है।

मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन कपूर लाएं (Bring camphor on the day of Margashirsha Purnima)

मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु (भगवान विष्णु मंत्र) और माता लक्ष्मी की पूजा करने के दौरान कपूर पर लौंग डालकर आरती करनी चाहिए और इस दिन कपूर लाना भी बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी और आपको आने वाले वर्ष में रुके हुए सभी काम पूरे हो सकते हैं।

पूर्णिमा के दिन घर लाएं पीले मिठाई (Bring home yellow sweets on full moon day)

पूर्णिमा के दिन पीले मिठाई खरीदकर लाएं और भगवान विष्णु को अर्पित करें। ऐसा करने से भगवान विष्णु बेहद प्रसन्न हो सकते हैं और इस दिन खासकर सत्यनारायण भगवान की कथा जरूर पढ़ें। कथा सुनने के बाद सभी को प्रसाद जरूर बाटें। इससे आपकी सभी मनोकामना पूरी हो सकती है।

इसे जरूर पढ़ें - Lord Vishnu: भगवान विष्णु ने क्यों किये थे ये 8 भयंकर छल

पूर्णिमा के दिन कौड़ी जरूर लाएं (bring cowries on the day of full moon)

पूर्णिमा के दिन कौड़ी जरूर लगाएं। यह माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इस दिन जो व्यक्ति कौड़ी खरीद कर लाता है और उसकी विधिवत पूजा करता है। उससे माता लक्ष्मी बेहद प्रसन्न होती हैं और आर्थिक संकटों से भी छुटकारा मिल सकता है।

इसे जरूर पढ़ें - श्री कृष्ण ने क्यों किया था मां काली का रूप धारण, जानें रोचक कथा

पूर्णिमा के दिन शंख लाएं (Bring Shankh on the day of Full Moon)

Health and lifestyle   T.

मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन शंख जरूर लाएं। क्योंकि शंख को माता लक्ष्मी (मां लक्ष्मी मंत्र) का भाई कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि जिस घर में शंख होता है। वहां मां लक्ष्मी वास करती हैं और उस घर में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती है।

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;