
इस साल मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी को पूरे देश में मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करते ही हिंदू पंचांग के अनुसार नए वर्ष की शुरुआत मानी जाती है। मकर संक्रांति को बेहद पावन और शुभ दिन माना जाता है। इस मौके पर लोग स्नान और दान-पुण्य करने के साथ-साथ अपने लिए या घर के लिए कोई नई चीज खरीदना भी शुभ समझते हैं।
मकर संक्रांति पर खरीदारी के शुभ मुहूर्त को लेकर हमने मध्य प्रदेश, उज्जैन के पंडित एवं ज्योतिषाचार्य मनीष त्रिपाठी से बात की। उनका कहना है कि वैसे तो इस दिन दान का विशेष महत्व होता है, लेकिन अगर कोई व्यक्ति खरीदारी करना चाहता है तो सोना, कपड़े और वाहन खरीदना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है।
पंडित मनीष त्रिपाठी के अनुसार, यदि मकर संक्रांति के दिन महा पुण्यकाल के दौरान शॉपिंग की जाए, तो खरीदी गई वस्तु से लंबे समय तक लाभ और शुभ फल प्राप्त होते हैं। यही वजह है कि इस दिन को नई शुरुआत और शुभ निवेश के लिए बहुत खास माना जाता है।
वैसे तो मकर संक्रांति का पूरा दिन ही बहुत अच्छा और शुभ होात है और इस दिन आप सूर्य का प्रतिनिधित्व करने वाली चीजों को कभी भी घर ला सकती हैं, मगर पूरे दिन कुछ मुहूर्त ऐसे भी होते हैं, जब आपको कोई भी नया सामान न तो खरीदना चाहिए और न ही घर लेकर आना चाहिए। इस बारे में हमें पंडित जी से जो बात पता चली है, वह हम आपको भी बताते हैं-
पंडित जी कहते हैं, "यदि शुभ समय के बजाय अशुभ या निषिद्ध काल में शॉपिंग की जाए, तो उसका फल अपेक्षा के अनुरूप नहीं मिलता।"

राहुकाल को किसी भी नए काम के लिए अशुभ माना जाता है। इस दौरान वाहन, सोना, कपड़े या कोई भी नई वस्तु खरीदने से बचना चाहिए।
यमगंड और गुलिक काल भी अशुभ समय की श्रेणी में आते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन कालों में की गई खरीदारी से धन हानि या कार्य में बाधा आ सकती है।

मकर संक्रांति पर सूर्यास्त के बाद पुण्यकाल समाप्त हो जाता है। इसके बाद की गई शॉपिंग को शुभ नहीं माना जाता, विशेष रूप से वाहन और सोने की खरीदारी।
यह भी पढ़ें- मकर संक्रांति के दिन शाही स्नान के बाद करें इन चीजों का दान, जानें महत्व
तो मकर संक्रांति के दिन आप सभी को शॉपिंग के लिए शुभ मुहूर्त का ही चुनाव करना चाहिए। यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।