
हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से आरंभ हो रहा है। इस दिन विशेष रूप से मां दुर्गा की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। इस दिन ऐसा कहा जाता है कि अगर मां दुर्गा की पूजा विधिवत रूप से करें तो व्यक्ति तो व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है और जीवन में चल रही परेशानियों से भी छुटकारा मिल जाता है। अब ऐसे में माघ गुप्त नवरात्रि के दिन मां दुर्गा की पूजा में किस तेल का दीपक जलाने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

माघ गुप्त नवरात्रि के दिन मां दुर्गा की पूजा में सरसो तेल का दीपक जलाएं। माघ गुप्त नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की पूजा में सरसो तेल का दीपक जलाने का विशेष महत्व है। यह दीपक मानसिक शांति, सुख-समृद्धि, और विशेष रूप से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए माना जाता है। इस दिन विशेष रूप से यह माना जाता है कि दीपक को जलाने से मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है और व्यक्ति के जीवन से सभी विघ्न और कष्ट दूर होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में राहु और केतु की स्थिति अशुभ हो, तो सरसो तेल का दीपक जलाने से लाभ हो सकता है।
घी का दीपक शुद्धता, समृद्धि, और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। माना जाता है कि घी से जलने वाला दीपक घर में शुभता, समृद्धि और संतुलन लाता है। नवरात्रि के दिनों में देवी दुर्गा की पूजा होती है, और घी का दीपक देवी की आराधना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। घी का दीपक जलाने से व्यक्ति को मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - Magh Gupt Navratri 2025: माघ गुप्त नवरात्रि के दौरान गृहस्थ लोग जरूर करें ये 4 काम, बुरी ऊर्जा होगी दूर

माघ गुप्त नवरात्रि के दिन मां दुर्गा की पूजा में अलसी के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा कहा जाता है कि अलसी के तेल का दीपक जलाने से व्यक्ति को शुभ परिणाम मिल सकती है और सिद्धियां प्राप्त हो सकती है। ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में किसी भी प्रकार का ग्रहदोष है तो अलसी के तेल का दीपक जलाने से सुख-सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - Magh Gupt Navratri 2025: माघ गुप्त नवरात्रि के दिन समृद्धि प्राप्ति के लिए क्या करें और क्या नहीं करना चाहिए?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।