magh gupt navratri 2025 dos and donts to attain prosperity

Magh Gupt Navratri 2025: माघ गुप्त नवरात्रि के दिन समृद्धि प्राप्ति के लिए क्या करें और क्या नहीं करना चाहिए?

माघ गुप्त के दिन मां दुर्गा की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। अब ऐसे में इस दिन क्या करें और किन चीजों को करने से बचना चाहिए। इसके बारे में इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-01-27, 14:15 IST

हिंदू पंचांग के हिसाब से माघ गुप्त की प्रतिपदा तिथि से माघ गुप्त नवरात्रि का आरंभ हो रहा है। इस दौरान मां दुर्गा की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन अगर आप सिद्धि प्राप्त करना चाहते हैं तो मां दुर्गा का नियमित रूप से ध्यान करना चाहिए। अब ऐस में माघ गुप्त नवरात्रि के दिन क्या करना चाहिए और क्या करने से बचना चाहिए। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

माघ गुप्त नवरात्रि के दौरान क्या करें?goddess-durga-in-dream-meaning-1728561884623

  • माघ गुप्त नवरात्रि एक महत्वपूर्ण पर्व है जो माघ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से लेकर नवमी तक मनाया जाता है। यह विशेष रूप से देवी पूजा और तंत्र साधना से जुड़ा होता है। इस दौरान कुछ विशेष उपाय और कार्य किए जाते हैं, जिनसे व्यक्ति की मानसिक, शारीरिक और आत्मिक उन्नति होती है।
  • माघ गुप्त नवरात्रि के दौरान व्रत का पालन करना बहुत शुभ माना जाता है। आप नवरात्रि के पहले दिन से 9 दिन तक उपवासी रह सकते हैं और केवल एक बार शाकाहारी भोजन ले सकते हैं। कुछ लोग 9 दिनों तक फलाहार करते हैं।
  • माघ गुप्त नवरात्रि तंत्र साधना के लिए भी उपयुक्त मानी जाती है। इस दौरान विशेष रूप से शक्ति मंत्रों का जाप और तंत्र साधना की जाती है। कुछ लोग इस समय तंत्र विद्या को और अपने जीवन में शक्ति को बढ़ाने के लिए पूजा करते हैं।
  • इस दिन 'ऊं दुं दुरगायै नमः', 'ऊँ जं जं महामाया सर्वकाम सिद्धि प्रदा' जैसे मंत्रों का जाप बहुत प्रभावी होता है।
  • माघ गुप्त नवरात्रि के दौरान हनुमान जी की पूजा भी इस दौरान बहुत फलदायी मानी जाती है। इस दौरान हनुमान चालीसा का पाठ और रामायण का पाठ करने से लाभ हो सकता है।

इसे जरूर पढ़ें -  Magh Gupt Navratri 2025: माघ गुप्त नवरात्रि के दौरान भूलकर भी किसी को न दें ये चीजें, हो सकता है नुकसान

माघ गुप्त नवरात्रि के दौरान क्या नहीं करना चाहिए?

  • इस दौरान शाकाहारी भोजन करना चाहिए और प्याज,लहसुन आदि का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • इस दौरान झूठ बोलने से बचना चाहिए और सत्य का पालन करना चाहिए।
  • माघ गुप्त नवरात्रि के दौराम पूजा-पाठ का नियमित रूप से पालन करना चाहिए। इस दौरान किसी भी व्यक्ति को अपशब्द बोलने से बचना चाहिए।
  • माघ गुप्त नवरात्रि के दौरान अधिक सोने से बचना चाहिए।

1135385-hair (1)

  • इस दौरान बाल और नाखून नहीं काटना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें - Magh Gupt Navratri 2025: माघ गुप्त नवरात्रि के दौरान करें इस गुप्त कवच का पाठ, हर मनोकामना हो सकती है पूरी

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;