
हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है। यह त्योहार देवी माँ के विभिन्न रूपों की पूजा करने के लिए मनाया जाता है। नवरात्रि शब्द 'नव' यानी कि नौ और 'रात्रि' यानी रातें इन शब्दों से मिलकर बना है, यानी नौ रातें। इन नौ रातों में देवी मां के विभिन्न रूपों की पूजा की जाती है। ये वे नवरात्रि हैं जो आम तौर पर सभी लोग जानते हैं और मनाते हैं। इनमें से दो प्रमुख नवरात्रि होती हैं - चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि। इन नवरात्रियों में देवी मां के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। माघी नवरात्रि गृहस्थ लोगों के लिए नहीं होती है, लेकिन आप मां दुर्गा की पूजा कर सकते हैं। यह नवरात्रि सिद्धियां प्राप्ति के लिए बेहद शुभ माना जाता है। अब ऐसे में माघ गुप्त नवरात्र के दिन गुप्त कवच का पाठ करने का विशेष महत्व है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

माघ गुप्त नवरात्रि के दिन गुप्त कवच का पाठ करने से व्यक्ति को मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है और शुभ परिणाम मिल सकते हैं।
शृणु देवि प्रवक्ष्यामि कवचं सर्वसिद्धिदम्।
पठित्वा पाठयित्वा च नरो मुच्येत सङ्कटात् ॥
उमा देवी शिरः पातु ललाटं शूलधारिणी।
चक्षुषी खेचरी पातु वदनं सर्वधारिणी ॥
जिह्वां च चण्डिका देवी ग्रीवां सौभद्रिका तथा।
अशोकवासिनी चेतो द्वौ बाहू वज्रधारिणी ॥
हृदयं ललिता देवी उदरं सिंहवाहिनी।
कटिं भगवती देवी द्वावूरू विन्ध्यवासिनी ॥
महाबाला च जङ्घे द्वे पादौ भूतलवासिनी
एवं स्थिताऽसि देवि त्वं त्रैलोक्यरक्षणात्मिके।
रक्ष मां सर्वगात्रेषु दुर्गे दॆवि नमोऽस्तु ते ॥
इसे जरूर पढ़ें - Magh Gupt Navratri 2025 Date: माघ गुप्त नवरात्रि कब से होगी शुरू, जानें तिथि और महत्व

गुप्त कवच एक अत्यंत शक्तिशाली और रहस्यमय मंत्र है जो माता दुर्गा को समर्पित है। इसका पाठ करने से व्यक्ति को कई प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं।
इसे जरूर पढ़ें - Magh Gupt Navratri 2025 Daan: माघ गुप्त नवरात्रि के दिन करें इन 3 चीजों का दान, मिल सकता है सौभाग्य का वरदान
यह कवच एक सुरक्षा कवच की तरह काम करता है जो व्यक्ति को बुरी नजर, नकारात्मक ऊर्जाओं और दुर्भाग्य से बचाता है। गुप्त कवच का नियमित पाठ करने से व्यक्ति का धार्मिक ज्ञान बढ़ता है और उसे आध्यात्मिक शक्ति प्राप्त होती है। गुप्त कवच का पाठ करने से व्यक्ति स्वस्थ रहता है और बीमारियों से बचा रहता है। गुप्त कवच का पाठ करने से सफलता प्राप्ति हो सकती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।