
शास्त्रों और ज्योतिष के अनुसार, किसी कार्य में सफलता प्राप्त करने के लिए केवल कड़ी मेहनत ही नहीं, बल्कि कुछ शुभ संयोगों का होना भी महत्वपूर्ण होता है।
शास्त्रों और ज्योतिष में यह मान्यता है कि अगर आपके जीवन में कुछ आकस्मिक घटनाएं घटित होती हैं, तो ये आने वाले समय के लिए शुभ संकेत हो सकते हैं। ऐसे ही घर से बाहर निकलते समय मिलने वाले कुछ संकेत हमारे दिन और आने वाले कार्यों की सफलता का पूर्वाभास देते हैं।
ये शुभ संकेत आपके जीवन में न केवल सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं बल्कि मनोबल को भी बढ़ाते हैं। हमारा जीवन सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जाओं से प्रभावित होता है और शास्त्रों के अनुसार, दिन की शुरुआत में मिलने वाले संकेत हमारे कार्यों की सफलता और असफलता का पूर्वाभास दिला सकते हैं।
जब हम घर से किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए निकलते हैं, तो कुछ विशेष घटनाएं और संकेत हमें हमारे दिन और प्रयासों की दिशा का आभास कराते हैं। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानते हैं ऐसे कुछ शुभ संकेतों के बारे में जो सफलता और सौभाग्य के प्रतीक माने जाते हैं।

तितली को भाग्य और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। यदि घर से बाहर निकलते समय आपको फूलों के ऊपर बैठी या उड़ती हुई तितली दिखाई देती है तो ये आपके भविष्य के लिए शुभ संकेत हो सकता है।
तितली देखने का मतलब है कि आप जिस काम के लिए भी निकले हैं उसमें आपको सफलता मिलेगी और आपके सभी कार्य जल्द ही पूर्ण होंगे। तितली आपके जीवन के लिए शुभ संकेत देती है।
हमेशा से ही गाय को भारतीय संस्कृति में माता के रूप में पूजा जाता है। घर से बाहर जाते समय गाय के दर्शन करना अत्यंत शुभ माना जाता है। यदि आपको गाय रास्ते में बछड़े के साथ दिखे, तो उससे दोगुना शुभ माना जाता है। यह इस बात का संकेत है कि आपका दिन सकारात्मक और सफल रहेगा।
रास्ते में गाय का बछड़े के साथ दिखाई देना और उसे दूध पिलाना यह दर्शाता है कि आपके प्रयासों को जल्द ही सही दिशा मिलेगी और आपको अपने कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। यह संकेत आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने और मनोबल को ऊंचा करने में मदद करता है।

घर से निकलते समय पक्षियों का दिखाई देना या फिर चिड़िया का घोसला देखना बहुत शुभ माना जाता है। इसके साथ ही, अगर आपको घर से निकलते ही कबूतर, तोता, या मोर जैसे पक्षी दिखें, तो यह आपके लिए शुभ संकेत हो सकता है।
खासतौर पर अगर आपको घर से निकलते ही मोर नाचता हुआ दिख जाए तो ये आपके लिए शुभ संकेत हो सकता है। इस संकेत से आपके कार्यों में कोई बाधा नहीं आएगी और आपको जल्द ही अच्छे परिणाम मिलेंगे।
घर से निकलते ही अगर आपके ऊपर कोई फूल गिर जाए तो ये आपके जीवन के लिए एक शुभ संकेत हो सकता है। अगर घर से निकलते वक्त आपके ऊपर या रास्ते में कोई फूल गिरता है, तो इसे अत्यंत शुभ माना जाता है।
यह संकेत है कि देवी-देवताओं की कृपा आपके ऊपर है और आपका काम जल्द ही सफल होगा। अगर आप किसी नौकरी के इंटरव्यू के लिए जा रहे हैं तो आपको जल्द ही नौकरी मिल सकती है। ये आपके जीवन के लिए सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक होते हैं और मन को शांत और प्रसन्नचित्त बनाए रखते हैं।

यदि आपको कभी घर से निकलते ही शव यात्रा दिखाई देती है तो ये आपके लिए बहुत शुभ संकेत हो सकते हैं। शव यात्रा एक शरीर को छोड़कर दूसरे स्थान पर विचरण करने का प्रतीक है, इसलिए इसके दर्शन आपके लिए बहुत शुभ हो सकते हैं और आप जिस काम के लिए भी जा रहे हैं उसमें सफलता मिल सकती है। यदि आप किसी नौकरी के लिए जा रहे हैं तो आपको उसमें सफलता जरूर मिल सकती है।
इसे जरूर पढ़ें: Astro Tips: कहीं जाते समय शव यात्रा देखना शुभ है या अशुभ
अगर घर से निकलते समय शंख की ध्वनि सुनाई दे, तो इसे अत्यंत शुभ माना जाता है। यह देवी-देवताओं की कृपा का प्रतीक है और आपके कार्य में आने वाली सभी बाधाओं को दूर करता है।
शंख की ध्वनि मन को शांत करती है और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती है। शंख की ध्वनि का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। यह मन और मस्तिष्क को शांत करने के साथ सकारात्मक ऊर्जा को भी आकर्षित करती है। ऐसा कहा जाता है कि शंख की ध्वनि वातावरण को शुद्ध करती है और अशुभ शक्तियों को दूर करती है।
घर से निकलते समय अगर आपको मंदिर में पूजा-पाठ या किसी धार्मिक अनुष्ठान का दृश्य दिखे, तो यह शुभ संकेत है। यह दर्शाता है कि आपका कार्य बिना किसी बाधा के सफल होगा और आपको ईश्वर की कृपा प्राप्त होगी।
अगर आपको भी इनमें से कोई एक भी संकेत दिखाई देता है तो ये आपके लिए शुभ हो सकते हैं, घर से निकलते ही इन चीजों का दिखना आपको सफलता का संकेत देता है।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images: Freepik.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।