
माघ गुप्त नवरात्रि अन्य नवरात्रियों की तरह धूमधाम से नहीं मनाई जाती, बल्कि इसे गुप्त रूप से मनाया जाता है। इस नवरात्रि में मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की आराधना की जाती है। इस नवरात्रि में साधक गुप्त रूप से साधना करते हैं, जिससे उन्हें विशेष सिद्धि प्राप्त होती है। इस दौरान मां दुर्गा की पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस दिन पूजा-अर्चना करने से माता रानी की कृपा से नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ महीने के शुक्ल पक्ष में आने वाली प्रतिपदा से नवमी तक माघ गुप्त नवरात्रि मनाई जाती है। अब ऐसे में इस गुप्त नवरात्रि में किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। इसके बारे में विस्तार से ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

हिंदू धर्म में माना जाता है कि अन्न दान करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाती हैं। अन्न दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और इससे व्यक्ति के पापों का नाश होता है। अन्न दान करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। अन्न दान करने से रोगों से मुक्ति मिलती है और स्वास्थ्य अच्छा रहता है।
इसे जरूर पढ़ें - Magh Gupt Navratri 2025 Date: माघ गुप्त नवरात्रि कब से होगी शुरू, जानें तिथि और महत्व
कुमकुम को देवी दुर्गा का प्रतीक माना जाता है। इसे माथे पर तिलक के रूप में लगाया जाता है और यह शक्ति और सौंदर्य का प्रतीक है। कुमकुम का दान करके देवी दुर्गा को प्रसन्न करते हैं और उनके आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। आपको बता दें, कुमकुम को शुभता का प्रतीक माना जाता है। इसे विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में उपयोग किया जाता है। माघ गुप्त नवरात्रि में कुमकुम का दान करने से जीवन में शुभता और समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - मां दुर्गा से जुड़े हुए इन सवालों के जवाब दे पाएंगे आप?

माघ गुप्त नवरात्रि के दिन जौ का दान करने से व्यक्ति को मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है। बता दें, माघ गुप्त नवरात्रि के दिन जौ का दान भी गुप्त तरह से करना चाहिए। इससे व्यक्ति को मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है और जीवन में आने वाली समस्याओं से भी छुटकारा मिल जाता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।