magh gupt navratri 2025 ke jyotish upay

Magh Gupt Navratri 2025: माघ गुप्त नवरात्रि के दौरान गृहस्थ लोग जरूर करें ये 4 काम, बुरी ऊर्जा होगी दूर

गृहस्थियों का गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा करना वर्जित माना गया है, लेकिन गृहस्थ लोग नवरात्रि के नौ दिनों के दौरान ऐसे ४ काम कर सकते हैं जिससे नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा पा सकें।  
Editorial
Updated:- 2025-01-28, 08:30 IST

माघ गुप्त नवरात्रि का आरंभ इस साल 30 जनवरी, दिन गुरुवार से हो रहा है। माघ की गुप्त नवरात्रि के दौरान जहां एक ओर तांत्रिकों या अघोरियों द्वारा माता के रौद्र रूपों की तंत्र साधना की जाती है तो वहीं, इन नौ दिनों में गृहस्थ लोगों को मां के मंत्रों या उनके नौ स्वरूपों के नौ नामों का ज्यादा से ज्यादा जाप करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि गृहस्थियों का गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा करना वर्जित माना गया है, लेकिन इसी कड़ी में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि गृहस्थ लोग नवरात्रि के नौ दिनों के दौरान कौन से ऐसे 4 काम कर सकते हैं, जिससे नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा पा सकें।

माघ गुप्त नवरात्रि के दौरान करें इस स्तोत्र का पाठ

magh gupt navratri 2025 remedies to remove bad eye

नवरात्रि के दौरान दुर्गा सप्तशती का पाठ करना बहुत हितकारी माना जाता है, लेकिन इसके अलावा माघ गुप्त नवरात्रि में पूरे दिन मां दुर्गा के कवच का पाठ अवश्य करना चाहिए। इससे न सिर्फ मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं बल्कि नकारात्मक ऊर्जा या बुरी शक्ति या फिर बुरी नजर का भी नाश हो जाता है एवं सकारात्मकता का संचार बढ़ता है।

यह भी पढ़ें: Magh Gupt Navratri 2025: माघ गुप्त नवरात्रि के दौरान भूलकर भी किसी को न दें ये चीजें, हो सकता है नुकसान

माघ गुप्त नवरात्रि के दौरान करें इन चीजों का दान

माघ गुप्त नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा का ध्यान करते हुए जरूरतमंद को अनाज क दान, किसी मंदिर में वस्त्र का दान, किसी शुभ कार्य के लिए आभूषणों का दान, पवित्र नदी में तिल और गुड़ का अर्पण और मां दुर्गा के चरणों में सिंदूर या कुमकुम का दान अवश्य करें। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी और धन-संपदा का वास भी स्थापित होगा।

magh gupt navratri 2025 remedies to remove evil eye

माघ गुप्त नवरात्रि के दौरान जलाएं इस तेल का दीया

माघ गुत्प नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के सामने घी का दीपक जलाना चाहिए। इससे घर में मां दुर्गा का साक्षात वास होता है और उनकी कृपा से घर में मौजूद कैसा भी दोष जैसे कि गृह दोष, ग्रह दोष, पितृ दोष, वास्तु दोष आदि दूर हो जाते हैं। घर की उन्नति होती है और घर के सदस्यों के जीवन में सफलता प्राप्ति के मार्ग खुलते हैं और तरक्की होती है।

यह भी पढ़ें: Magh Gupt Navratri 2025: माघ गुप्त नवरात्रि के दिन समृद्धि प्राप्ति के लिए क्या करें और क्या नहीं करना चाहिए?

माघ गुप्त नवरात्रि के दौरान इस दिशा में बांधें कपड़ा

माघ गुप्त नवरात्रि के दौरान घर की पूर्व दिशा में लाल कपड़ा बांधना चाहिए। ऐसा करने से घर की आर्थिक स्थिति बेहतर होती जाती है। कर्ज, अधिक खर्च, तंगी, धन हानि आदि से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा, घर के सदस्यों में आपसी प्रेम बढ़ता है। पारिवारिक क्लेश से छुटकारा मिलता है। साथ ही, वैवाहिक जीवन का दुख भी दूर होने लगता है।

magh gupt navratri 2025 remedies to remove negative energy

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;