ऐसा कहा जाता है कि आपके रिश्ते और परिवार ही आपके व्यक्तित्व को निखारता और संवारता है और आपको निजी जीवन में जो अनुभव होते हैं, उसी के आधार पर आपका व्यवहार सबसे सामने आता है। ऐसे में यह जानना बहुत जरूरी है रिश्तों एवं प्रेम संबंधों के आधार पर यह वर्ष आपके लिए कैसा रहने वाला है। यदि आप भी यह जानने के इच्छुक हैं, तो आपको भी टैरो कार्ड रीडर मोनिका शर्मा द्वारा की गई भविष्यवाणी को जरूर पढ़ना चाहिए।
मेष
आपको संतान सुख प्राप्त हो सकता है और घर में नन्हें मुन्ने की किलकारियां गूंज सकती हैं। नव विवाहित जोड़ों के लिए यह वर्ष बहुत ही ज्यादा सुखद रहेगा। पति-पत्नी के मध्य संबंधों में सुधार होगा। प्रेमियों का अपने पार्टनर से लंबे वक्त से जो मतभेद चल रहा है, वह समाप्त हो जाएगा और टूटे हुए रिश्ते जुड़ जाएंगे। पार्टनर के मध्य जो गलतफहमी है, वह भी इस साल दूर हो जाएगी। जो लोग सिंगल हैं, वो इस साल रिलेशनशिप में आ सकते हैं। अविवाहित लोगों के लिए थोड़ी समस्या आ सकती है, आपका रिश्ता पक्का होने के बाद टूट सकता है।
वृषभ
इस वर्ष पार्टनर और आपके मध्य तनाव कलह का कारण बन सकता है और इससे परिवार की शांति भंग हो सकती है। पति-पत्नी के मध्य भी छोटी-छोटी बातों पर झगड़े होंगे और आपस में सामंजस्य एवं प्रेम की कमी रहेगी। आपको जीवनसाथी को बुधवार के दिन कुछ नई लाल रंग की वस्तु भेंट देनी चाहिए, इससे रिश्तों में मधुरता आएगी। नव दंपत्ति के लिए यह साल मिले-जुले फल लेकर आएगा। परिवार के सदस्यों के कारण आपके बीच मतभेद हो सकते हैं। किसी अनजान व्यक्ति को अपने जीवन में न आने दें। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, इस साल उनका रिश्ता मजबूत बंधन में बंध सकता है और सिंगल लोग रिलेशनशिप में आ सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- Love Horoscope January 2024: जनवरी के महीने में इन 4 राशियों की बन सकती है शादी की बात, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
मिथुन
शादीशुदा लोगें जीवन में कभी परेशानी और कभी खुशियां आती रहेंगी। पार्टनर से आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। हालांकि, आप सिकी एक्स्ट्रा मेरिटियल अफेयर में फंस सकते हैं। आपकी सास से आपका विवाद हो सकता है, नवविवाहित दंपतियों के लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा और उन्हें ढेरों खुशियां मिलेंगी। अविवाहित लोगों के लिए यह साल विवाह की दृष्टि से बहुत ही शुभ है। जो लोग सिंगल हैं उन्हें किसी से प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है।
कर्क
इस वर्ष जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर बने रहेंगे। आपके ससुराल पक्ष से पूर्ण सहयोग मिलेगा। पति-पत्नी के मध्य सही तालमेल बना रहेगा और आप दोनों एक दूसरे के सहयोग से सही निर्णय लेंगे, जिससे आपको लाभ भी मिलेगा। प्रेमी लोग अपने रिश्तों में सच्चे और ईमानदार रहेंगे और अपने साथी को प्रेम देंगे। प्रेमी जोड़े कहीं बाहर जाने का भी प्लान बना सकते हैं। साथी के साथ यदि पिछले कुछ वक्त से मनमुटाव चल रहा है तो वह अब दूर हो जाएगा।
सिंह
इस साल पारिवारिक विवाद रहेंगे मगर जीवनसाथी से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। इस वर्ष निसंतान दंपत्तियों को संतान सुख प्राप्त होगा। प्रेमी जोड़ों के मध्य मनमुटाव हो सकता है और रिश्ता टूटने की कगार पर भी आ सकता है। जो लोग सिंगल हैं और किसी को प्रेम प्रस्ताव देने का मन बना रहे हैं, उन्हें बहुत सोच समझ कर किसी फैसले तक पहुंचना चाहिए। जिनकी शादी में बाधा आ रही हैं, उन्हें इस वर्ष उससे छुटकारा मिलेगा। हो सकता है कि आप अपने पार्टनर को घरवालों से मिलवाएं और रिश्ते को एक नाम देने के बारे में सोचें।
कन्या
वैवाहिक जीवन में इस वर्ष थोडी जटिलताओं को सामना करना पड़ सकता है। आपको ऐसा महसूस होगा कि आपका पार्टनर आपसे कुछ छिपा रहा है। आपका मन आपको निराशा की ओर ले जाएगा। पार्टनर के इस व्यवहार के कारण आपको अकेलापन सा लगेगा। आपकी वाणि आपके रिश्तों को खराब कर रही है, इसलिए अपने बोलचाल के तरीकों को बदलें और थोड़ा नाप तौल कर बात करें। नव दंपति के लिए ये साल खुशियों से भरा हुआ हो सकता है। आप ज्यादा से ज्यादा एक दूसरे के साथ समय बिता पाएंगे। हालांकि, ससुराल पक्ष से आपकी अनबन रहेगी।
तुला
यह वर्ष पारिवारिक दृष्टि से सुखद रहेगा और आपको साथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में आपको कुछ उतार-चढ़ाव भी देखने पड़ सकते हैं परंतु रिश्तों में प्रेम बना रहेगा। आपका साथी आपको इस वर्ष बहुत अच्छा उपहार देगा। हो सकता है उपहार के तौर पर साथी आपको नया घर, गाड़ी या फिर जेवर दे। जो लोग प्रेम संबंधों में हैं, यह साल उनके लिए बहुत ज्यादा शुभ रहेगा। हो सकता है कि इस साल आप विवाह बंधन में बंध जाएं। जो नवविवाहित हैं, उन्हें संतान का सुख मिल सकता है।
वृक्ष्चिक
किसी की साजिश के आप शिकार हो सकते हैं, इससे आपका वैवाहिक जीवन बहुत ही कष्टकारी रहेगा। जीवनसाथी आपे लिए कोई बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकता है। हालांकि, आप अपनी तरफ से रिश्ते को मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे परंतु साथी को आपसे शिकायत रहेगी। रिश्तों में तनाव और संदेह का माहौल बना रहेगा, जो रिलेशनशिप को खोखला बनाता जाएगा। प्रेमियों का अपने साथी के साथ ब्रेकअप भी हो सकता है, वहीं शादीशुदा जातकों का एक्स्ट्रा मैरिटियल अफेयर हो सकता है। यदि आप शादी के बारे में सोच रहे हैं, तो इस वर्ष नवंबर माह में विवाह कर सकते हैं।
धनु
काम में व्यस्तता के कारण आप अपने साथी का ज्यादा वक्त नहीं दे पाएंगे। हो सकता है कि नौकरी या व्यापार की वजह से आपको अपने जीवनसाथी से कुछ वक्त के लिए दूर भी रहना पड़ सकता है। पार्टनर को समय न दे पाने की वजह से आपका उनके साथ झगड़ा भी होगा। अक्टूबर माह के बाद साथी के साथ आपके रिश्तों में सुधार होगा। नव दंपत्ति अपने गृहस्थ जीवन की बागडोर को बहुत ज्यादा अच्छी तरह से संभालेंगे आपके रिश्तों में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा और आप एक दूसरे के साथ भरपूर समय बिताएंगे।
इसे जरूर पढ़ें-Taurus Love Tarot Prediction 2024: प्यार के मामले में इस साल वृषभ राशि को मिल रहे हैं कुछ संकेत, जानें अपना भविष्यफल
मकर
मकर राशि के जातकों के पार्टनर के साथ अच्छे संबंध बने रहेंगे। पति-पत्नी एक दूसरे को सहयोग प्रदान करेंगे। प्रेमियों के पार्टनर के साथ जो मतभेद चल रहे हैं, वह सब इस साल दूर हो जाएंगे। जो गलतफहमियां हैं उन्हें भी आप दूर करने का प्रयास करेंगे। नवविवाहित दंपत्ति के लिए यह वर्ष ऊर्जा से भरा हुआ होगा। साथ ही आपको संतान की भी प्राप्ति हो सकती है। सिंगल लोग रिलेशनशिप में आ सकते हैं। हो सकता है कि आपको शादी का प्रस्ताव भी मिले।
कुंभ
शादीशुदा जातकों की पार्टनर के साथ जो लड़ाई चल रही है, वह इस वर्ष भी समाप्त नहीं होगी बल्कि हो सकता है कि आपका अलगाव हो जाए। हालांकि कोर्ट कचहरी में यदि आपका कोई विवाद चल रहा है, तो फैसला आपके हक में होगा। नवविवाहित दंपत्तियों के मध्य परिवार के किसी सदस्य की दखलअंदाजी की वजह से दूरियां आ सकती हैं। हालांकि मई माह के बाद आपके जीवन में वापिस से खुशियां आएंगी। आपके साथी से आपको भरपूर प्रेम मिलेगा। हो सकता है कि आप कंसीव कर लें और आपके घर में नन्हें मुन्ने की किलकारियां गूंजें।
मीन
यह वर्ष प्रेम के लिहाज से मीन राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। विवाहित जातकों का अपने साथी के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। प्रेमियों को अपने अपने साथी से प्रेम के साथ-साथ आर्थिक मदद भी मिलेगी। हो सकता है कि वर्ष के मध्य में साथी के साथ आपकी थोड़ी बहुत कहासुनी हो जाए। नवदंपत्ति के मध्य आपसी तालमेल बना रहेगा। प्रेमी जोड़े अपने रिश्तों को शादी के बंधन में बांध सकते हैं। सिंगल लोग जल्द ही किसी रिलेशनशिप में आ सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों