Taurus love Tarot prediction

Taurus Love Tarot Prediction 2024: प्यार के मामले में इस साल वृषभ राशि को मिल रहे हैं कुछ संकेत, जानें अपना भविष्यफल

नए साल का आरंभ हो गया है। अब ऐसे में प्रेम के मामले में यह साल वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है। इसके बारे में टैरो एक्सपर्ट से जानते हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-01-05, 15:38 IST

(Tarot Love Prediction 2024) टैरो के अनुसार नए साल का आरंभ हो गया है। यह साल कुछ राशि के जातकों के लिए शुभ माना जा रहा है। अब ऐसे में वृषभ राशि के जातकों के लिए यह साल प्रेम के मामले में कैसा रहने वाला है। इसके बारे में टैरो एक्सपर्ट मोनिका शर्मा से जानते हैं।

कैसा होगा प्रेम के मामले में वृषभ राशि का साल 2024? (How will be the year 2024 for Taurus in terms of love?)

astro tips for taurus to become happy hindi

वृषभ राशि (वृषभ राशि स्वभाव) के जातकों के लिए साल 2024 मिला-जुला माना जा रहा है। आपके पंचम भाव में केतु हैं, जिसके कारण आपके रिश्ते में कुछ कठिनाइयां आ सकती है। इसलिए आपको सावधान रहने की आवश्यकता है और रिश्ते में प्रेम को बनाएं रखें। वहीं जो जातक प्रेम जीवन जी रहे हैं, उन्हें साथी के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातों को अवश्य जानना चाहिए, नहीं तो धोखा मिल सकता है। अगस्त से लेकर नवंबर तक का समय सिंगल लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। क्योंकि इस बीच उनकी मुलाकात एक ऐसे व्यक्ति से होने वाली है, जो उनकी भावनाओं को समझेंगे। आपको आपका मनचाहा पार्टनर मिल सकता है। राहु और केतु के शुभ प्रभाव वृषभ राशि के जातकों के लिए उत्तम माना जा रहा है। 

लव लाइफ के मामले में वृषभ राशि वालों का साल 2024 (Year 2024 for Taurus people in terms of love life)

expert.jpg

इस साल 2024 में वृषभ राशि वालों को लव लाइफ के मामले में थोड़ी प्रॉब्लम झेलनी पड़ सकती है। आपका पार्टनर के साथ बहस भी हो सकता है। इसलिए अपने लव पार्टनर के बारे में जानकारी रखें और उन्हें समय दें। वरना आपका प्रेम टूट सकता है और प्यार के मामले में समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती है। इसलिए अपने पार्टनर से कोई भी बात न छिपाएं। 

इसे जरूर पढ़ें - Taurus 2024 Love Horoscope: वृषभ राशि की नए साल में हो सकती है पार्टनर से अनबन

वैवाहिक जीवन रहेगा अनुकूल  (Married life will be favourable)

september  tarot

यह साल वृषभ राशि के जातकों के लिए अच्छा माना जा रहा है। वृषभ राशि वालों का वैवाहिक जीवन अनुकूल रहेगा। साल की शुरुआत में ही शुक्र और बुध  सप्तम भाव में रहेंगे। जिससे दांपत्य जीवन में प्रेम की बढ़ोतरी हो सकती है। आप इस साल कहीं घूमने का भी प्लान बना सकते हैं। 

वृषभ राशि वाले जरूर करें ये उपाय  (Remedies for Taurus Zodiac)

  • वृषभ राशि के जातक छोटी कन्याओं का चरण जरूर स्पर्श करें। 
  • गौमाता को हरा चारा खिलाएं और आटा खिलाएं। इससे लाभ हो सकता है। 
  • शनिवार (शनिवार मंत्र) के दिन चीटियों को आटा दें और जरूरतमंदों को भोजन जरूर कराएं। इससे आपको शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। 

इसे जरूर पढ़ें - Taurus Health Horoscope 2024: वृषभ राशि वालों को स्वास्थ्य का रखना होगा विशेष ध्यान, ज्योतिष से जानें

  • वृषभ राशि के जातक श्री महालक्ष्मी मंत्र का जाप अवश्य करें। इससे आपको सभी दुख से छुटकारा मिल सकता है। 

 

अगर आपकी राशि भी वृषभ है तो यहां इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर प्यार के मामले में टैरो कार्ड्स के अनुसार कैसा रहने वाला है आपका आने वाला नया साल। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;