(Taurus Health Horoscope 2024) हर व्यक्ति को अपने आने वाले कल के लिए बहुत उत्सुकता होती है, कि आने वाला साल कैसा रहने वाला है। व्यक्ति के मन में भविष्य को लेकर कई तरह के सवाल होते हैं। ऐसा माना जाता है कि ग्रहों की चाल में बदलाव होने के कारण व्यक्ति के जीवन में इसका खास असर पड़ता है, इसलिए हर माह और हर साल इन सितारों की चाल से व्यक्ति को शुभ और अशुभ फलों की प्राप्ति होती है।
अब ऐसे में नया साल स्वास्थ्य के लिहाज से वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है।
इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
वृषभ राशि के जातकों के लिए साल 2024 स्वास्थ्य के लिहाज से थोड़ा कमजोर माना जा रहा है। इस साल आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति गंभीर रहने की आवश्यकता है। आप अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें और शरीर के अनुकूल ही भोजन करें। स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही करने से बचें।
समय-समय पर डॉक्टर से अपने स्वास्थ्य की जांच जरूर कराएं और अगर कोई छोटी-मोटी बीमारी है, तो इसका तुरंत इलाज कराएं। नए साल में आप स्वास्थ्य को लेकर थोड़े चिंतित भी रह सकते हैं, लेकिन आपको परेशान होने की कोई आवश्यकता नहीं है। किसी भी विषय पर ज्यादा सोच-विचार करने से बचें। वरना आपकी सेहत अधिक बिगड़ सकती है।
वृषभ राशि (वृषभ राशि स्वभाव)वालों की कुंडली में स्थित केतु पंचम भाव में होने से और बृहस्पति के द्वादश भाव में होने से स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनती दिख रही है। वहीं अष्टम भाव में मंगल और सूर्य की उपस्थिति से आपको यात्रा करने से बचने की आवश्यकता है।
इसके बाद आपकी राशि के स्वामी शुक्र (शुक्रवार मंत्र) देव का दिनांक 18 जनवरी से 12 फरवरी तक अष्टम भाव में होने स्वास्थ्य में कुछ सुधार हो सकता है। आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए नई योजना भी बना सकते हैं और अपनी दिनचर्या में कुछ विशेष भी शामिल कर सकते हैं। वहीं अक्टूबर माह सेहत में फिर से गिरावट आ सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - इन छोटे-छोटे उपायों से वृषभ राशि के लोगों के जीवन में आती है खुशहाली
नए साल में आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। बाहर की चीजें खाने से बचें और घर का बना खाना ही खाएं। डॉक्टर से सलाह जरूर लें और अपनी बीमारी को अधिक न बढ़ने दें। साल के अंतिम माह में आपको किसी कारण यात्रा करना पड़ सकता है, लेकिन सावधान रहें।
इसे जरूर पढ़ें - Taurus 2024 Horoscope: नए साल में वृषभ राशि के जातकों को करना होगा इन तीन बड़े बदलावों का सामना
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।