(Taurus tarot prediction 2024) आपके लिए नया साल कैसा रहना वाला है। जातक को किन चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य, करियर, आर्थिक स्थिति के लिहाज से वृषभ राशि वालों के लिए ये साल कैसा माना जा रहा है। यह जानने के लिए एक्सपर्ट मोनिका शर्मा से विस्तार से जानते हैं।
वृषभ राशि के जातकों के लिए नया वर्ष टैरो कार्ड के हिसाब से करियर में तरक्की लेकर आया है। आपको सुखद परिणाम मिल सकते हैं। आपको मनचाहा नौकरी भी मिल सकता है। दशम भाव में शनि की युति से इस राशि के जातकों को सफलता मिल सकती है। आपका मनोबल बढ़ेगा। आपके विदेश जाने के भी योग बनते दिख रहे हैं। अधिकारियों के लिए यह पूरा साल अच्छा माना जा रहा है। आपके ऊपर भगवान गणेश (भगवान गणेश मंत्र) की विशेष कृपा बनी रहेगी। बिजनेस के मामले में यह साल मिला-जुला माना जा रहा है, लेकिन साल की शुरुआत आपके लिए अच्छी मानी जा रही है।
इस साल अगस्त से मार्च के बीच आपको बिजनेस में सोच-विचार कर कदम रखने की जरूरत है। किसी बाहरी व्यक्ति की सलाह लेने से बचें। आप नया जमीन भी खरीद सकते हैं। किसी भी कागज पर साइन करने से बचें। इस साल अगर आप बाहर जाकर पढ़ाई करने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए यह समय शुभ है।
इस साल शिक्षा के मामले में इस राशि के जातकों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखने की आवश्यकता है। केतु के पंचम भाव में उपस्थित होने से आपको कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। इस साल जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी और आपकी सभी मनोकामना भी पूर्ण हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - Taurus 2024 Love Horoscope: वृषभ राशि की नए साल में हो सकती है पार्टनर से अनबन
वृषभ राशि (वृषभ राशि स्वभाव) के जातकों के लिए साल 2024 आर्थिक लिहाज से मिला-जुला रहने वाला है। आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।
इसे जरूर पढ़ें - Taurus Health Horoscope 2024: वृषभ राशि वालों को स्वास्थ्य का रखना होगा विशेष ध्यान, ज्योतिष से जानें
स्वास्थ्य के मामले में वृषभ राशि के जातकों के लिए यह साल थोड़ी परेशानी भरा रह सकता है। आप काम में अधिक व्यस्त हो सकते हैं। इसलिए आपको अपने आप पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। पंचम भाव में केतु के होने के कारण यह साल आपके लिए सामान्य रहेगा। आप किसी बीमारी की चपेट में भी आ सकते हैं। इसलिए अपनी सेहत का खास ध्यान रखें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।