कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस साल करवा चौथ 20 अक्टूबर, दिन रविवार को मनाया जाएगा। करवा चौथ के दिन शाम को पूजा के दौरान चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाता है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि करवा चौथ के दिन चंद्रमा को अर्घ्य देते समय क्या-क्या अर्पित किया जा सकता है।
करवा चौथ के दिन चंद्रमा को सामान्य जल में दूध मिलाकर अर्घ्य देना चाहिए। दूध का रंग सफेद होने के कारण इसका संबंध चंद्रमा से बताया गया है। ऐसे में दूध से चंद्रमा को अर्घ्य देने पर उसकी स्थिति कुंडली में मजबूत होती है और दंपत्ति को मानसिक तनाव से छुटकारा मिलता है।
यह भी पढ़ें: Karwa Chauth 2024: करवा चौथ के दिन छलनी न होने पर कैसे देखें चांद?
करवा चौथ के दिन अगर सामान्य जल में अलसी याफिर तिल का तेल मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाए तो इससे घर की आर्थिक स्थिति सुधरती है। वैवाहिक जीवन का क्लेश दूर होता है और पति-पत्नी के मधुर रिश्ते को लगी बुरी नजर भी दूर हो जाती है। रिश्ते में मिठास आती है।
करवा चौथ के दिन अगर सामान्य जल में शहद मिलाकर अर्घ्य दिया जाए तो इससे जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत बनता है और परिवार में आपसी प्रेम बढ़ता है। इसके अलावा, ससुराल पक्ष के साथ भी रिश्ते अच्छे होने लगते हैं। पति-पत्नी के बीच के झगड़े नष्ट हो जाते हैं।
यह भी पढ़ें: Karwa Chauth 2024: करवा चौथ के दिन छलनी पर क्यों रखते हैं दीया?
करवा चौथ के दिन चंद्रमा को सामान्य जल में तुलसी मिलाकर अर्घ्य देने से ग्रह दोष दूर होता है। ग्रह प्रसन्न हो जाते हैं और किसी भी प्रकार की अशुभता प्रवेश नहीं कर पाती है। इसके अलावा, करवा चौथ की पूजा के दौरान अगर कोई दोष लग जाए तो वह भी दूर हो जाता है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकती हैं कि आखिर करवा चौथ के दिन चंद्रमा को कौन सी चीजों से अर्घ्य देना चाहिए और की है उसका महत्व एवं उसका लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।