Karwa Chauth 2024 Kab Hai: इस साल कब है करवा चौथ, यहां लें पूजा शुभ मुहूर्त समेत अन्य जानकारियां

हिंदू धर्म में करवा चौथ के पर्व को बेहद शुभ माना गया है। इस पर्व में सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और विधिवत रूप से पूजा-अर्चना करने से लाभ हो सकता है।
image

हिंदू पंचांग के अनुसार, करवा चौथ के पर्व को उत्तम फलदायी माना गया है। इस दिन विशेष रूप से सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अच्छी सेहत के लिए पूजा-पाठ करती है। करवा चौथ के दिन विशेष रूप से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने का विधान है। पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन रखा जाता है। इसके अलावा इस दिन माता करवा की पूजा करने का विधान है। बता दें, करवा चौथ का पर्व अविवाहित महिलाएं अच्छे जीवनसाथी और मनचाहा वर पाने के लिए रख सकती हैं। अब ऐसे में इस साल करवा चौथ का पर्व कब है, करवा चौथ के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है और इस दिन चंद्र दर्शन का समय और महत्व क्या है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

करवा चौथ कब है?

karwa-chauth-ki-katha-1698727229369_1200x630xt

पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन करवा चौथ का व्रत रखने की मान्यता है। वैदिक पंचांग के हिसाब से इस साल 20 अक्टूबर को सुबह 06 बजकर 46 मिनट से आरंभ हो रहा है और 21 सितंबर को सुबह 04 बजकर 16 मिनट पर इसका समापन होगा। इसलिए उदया तिथि के आधार पर इस साल करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर रविवार के दिन रखा जाएगा।

करवा चौथ के दिन शुभ मुहूर्त कब है?

पंचांग को आधार पर इस साल करवा चौथ के दिन 21 मिनट तक भद्रा रहने वाला है। यह सुबह 06 बजकर 25 मिनट से लेकर सुबह 06 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। भद्रा का साया पूजा-पाठ पर नहीं पड़ेगा।
करवा चौथ के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त - शाम 05 बजकर 46 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 02 मिनट तक रहेगा।

इसे जरूर पढ़ें - Karwa Chauth 2024: करवा चौथ के दिन अखंड सौभाग्य के लिए क्या करना चाहिए और किन चीजों को करने से बचना चाहिए?

करवा चौथ के दिन चंद्रोदय का समय क्या है?

करवा चौथ के दिन निर्जला व्रत रखा जाता है और रात्रि में चंद्रमा की पूजा-अर्चना करने के बाद व्रत का पारण किया जाता है।
इस साल 20 अक्टूबर करवा चौथ के दिन चंद्रोदय का समय शाम 7 बजकर 54 मिनट पर होगा।

इसे जरूर पढ़ें - Karwa Chauth 2024: पहली बार करने जा रही हैं करवा चौथ का व्रत, तो जरूर करें इन नियमों का पालन

करवा चौथ के दिन पूजा का महत्व क्या है?

144571

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, करवा चौथ का व्रत रखना शुभ फलदायी माना जाता है। इस दिन जो सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखती हैं, उनका वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है। साथ ही पति की लंबी आयु और आरोग्य का आशीर्वाद भी मिलता है। इस दिन व्रत रखने से दांपत्य जीवन खुशहाल रहता है। इस दिन भगवान शिव, माता पार्वती और चंद्रमा की पूजा का खास महत्व है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP