(plucking basil leaves during brahma muhurat) हिंदू धर्म में तुलसी को बेहद प्रिय और पुजनीय माना गया है। इसी कारण सभी के घरों में तुलसी का पौधा लगा हुआ होता है। तुलसी को लोग तीर्थ स्थान की समझकर पूजा-पाठ करते हैं। हर मंदिर में तुलसी का पौधा होता है और सभी धार्मिक अनुष्ठानों में ही तुलसी का उपयोग किया जाता है। लोग दिन के अनुसार तुलसी के पत्ते तोड़ते हैं, लेकिन क्या ब्रह्म मुहूर्त में तुलसी के पत्ते तोड़ना शुभ माना जाता है।
इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
अगर आप तुलसी के पत्ते ब्रह्ममुहूर्त में तोड़ते हैं, तो इसे शुभ माना जाता है, लेकिन इसे तोड़ने के भी नियम होते हैं। ऐसी मान्यता है कि ब्रह्ममुहूर्त (ब्रह्ममुहूर्त मंत्र) में सभी देवी-देवता नींद से जागते हैं और यह समय किसी भी मनोकामना पूर्ति के लिए बेहद उत्तम माना जाता है।
अगर आप ब्रह्म मुहूर्त (ब्रह्म मुहूर्त उपाय) में तुलसी के पत्ते तोड़ते हैं, तो सबसे पहले स्नान करें और अपने ईष्टदेव का ध्यान करें। उसके बाद पूजा-पाठ करें। पश्चात तुलसी के पौधे के पास जाएं और प्रणाम करके तुलसी के 21 पत्ते तोड़ें। इससे किसी भी प्रकार का दोष नहीं लगता है और व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन भी हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - Hindu Beliefs For Tulsi: धन लाभ और तरक्की के लिए तुलसी के पास रखें ये चीजें
अगर आप तुलसी के पत्ते तोड़ रहे हैं, तो इससे पहले मंत्रों का जाप जरूर करें।
तुलसी में जल चढ़ाने के दौरान मंत्र 21 बार इस मंत्र का जाप करें।
तुलसी के पत्ते तोड़ते समय इस मंत्र का 11 बार जाप करें।
जीवन में सफलता के लिए इस मंत्र का जाप करें
इसे जरूर पढ़ें - Tulsi At Home: तुलसी के पौधे को एक से दूसरे गमले में करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।