image

Maha Shivratri 2025: महादेव की पूजा में शामिल होने के बाद कितनी बार लें आरती

 महाशिवरात्रि के दिन मंदिरों के साथ-साथ घरों में भी पूजा रखी जाती है। इसमें भगवान की पूजा या हवन के बाद आरती होती है। इसके बाद ये आरती सबको दी जाती है। चलिए आपको बताते हैं कितनी बार आपको आरती लेनी चाहिए।
Editorial
Updated:- 2025-02-12, 18:50 IST

भगवान शिव की पूजा हर कोई करता है। सोमवार का दिन उनके खास दिन होता है। लेकिन हर साल जब महाशिवरात्रि आती है, तो इस दिन कई सारे लोग घर में स्पेशल पूजा रखवाते हैं। इस पूजा को कई लोग पंडित जी के साथ करवाते हैं, तो कुछ लोग खुद पूजा कर लेते हैं। जब भी पूजा समाप्त होती है, तो इसके बाद आरती की जाती है। आरती के बाद सबको जोत दिखाई जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भगवान शिव की आरती के बाद कितनी बार लेनी चाहिए। इसकी जानकारी हमारे साथ नोएडा के एक मंदिर के पंडित जी विद्धाशंकर जी ने शेयर की। चलिए आपको भी इसके बारे में जानकारी देते हैं।

भगवान शिव जी की आरती कैसे करें

Shivratri

अगर आप भगवान शिव की खड़ी प्रतिमा की आरती कर रही हैं, तो ऐसे में आप सबसे पहले भगवान के चरणों की 4 बार आरती करें। इसके बाद 2 बार नाभि, एक बार मुख और अंत में 7 बार सभी अंगों की आरती करें। इस तरह 14 बार आरती घुमाएं। इसके बाद भगवान को प्रणाम करें। इससे आपकी आरती पूरी होगी। साथ ही, आप भगवान का आशीर्वाद सही तरीके से ले पाएंगे।

आरती कितनी बार लें

वैसे तो हम अक्सर हर पूजा में आरती 3 बार लेते हैं। लेकिन जब भोले बाबा की आरती के बाद आपको जोत दिखाई जाती है, तो उससे आपको 2 बार आरती लेनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आप भगवान शिव और पार्वती दोनों का आशीर्वाद लेते हैं। इसके लिए आपको हाथों को दीपक के ऊपर घुमाकर आरती लेनी चाहिए। साथ ही, आरती लेते समय उसमें पैसे जरूर डालें। खाली हाथ आरती नहीं लेनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: ऋषिकेश के त्रिवेणी में होने वाली संध्या आरती है बेहद खास, जानें महत्व

आरती लेने के बाद शरीर पर कैसे करें स्पर्श

AArti

आप जब भी भगवान शिव की आरती लें तो सबसे पहले अपने हाथों को दीपक पर घूमाएं। फिर इसे अपने पूरे सिर पर रखें। इसके बाद जब दूसरी बार आरती लें, तो इसे अपने माथे पर लगाएं। फिर ऊं नम शिवाय का जाप करें। इससे ली हुई आरती का असर आपके पूरे शरीर पर हो जाएगा। आपको हर जगह सकारात्मकता नजर आएगी। साथ ही, आपको पूजा समाप्त होने के बाद अच्छा लगेगा।

इसे भी पढ़ें: Maha Shivaratri 2025 Upay: भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए महाशिवरात्रि पर करें ये आसान ज्योतिषीय उपाय

पंडित जी के बताए गए तरीके के हिसाब से आप भगवान की आरती करेंगी, तो इससे आपकी पूजा सफल हो जाएगी। साथ ही, आपको अच्छा फल मिलेगा।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik, Herzindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;