Wed Mar 18, 2026 | Updated 05:01 AM IST
hindu new year 2025 lighting diya rules at home

Hindu New Year 2025 Puja Rules: हिन्दू नव वर्ष के पहले दिन कौन सा दीया जलाएं?

हिन्दू नव वर्ष के पहले दिन को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। हिन्दू नव वर्ष के पहले दिन दीया जरूर जलाना चाहिए लेकिन किस प्रकार का दीया जलाना चाहिए, आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से।   
Editorial
Updated:- 2025-03-26, 16:15 IST

हिंदू नव वर्ष 30 मार्च, रविवार के दिन से शुरू हो रहा है और साल का पहला पर्व ही चैत्र नवरात्रि एवं गुड़ी पड़वा है। हिन्दू नव वर्ष के पहले दिन को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में इस दिन कुछ सरल काम करने से साल भर देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है और घर की उन्नति होती है। साथ ही, घर में सुख-समृद्धि का वास स्थापित होता है। इसी कड़ी में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि हिन्दू नव वर्ष के पहले दिन दीया जरूर जलाना चाहिए लेकिन किस प्रकार का दीया जलाना चाहिए, आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

हिंदू नव वर्ष के पहले दिन कौन सा दीया जलाना चाहिए? (Hindu Nav Varsh Ke Pehle Din Kaun Sa Diya Jalana Chahiye?)

which lamp we should lit on first day of hindu new year 2025

हिन्दू नव वर्ष के पहले दिन कपूर का दीया जलाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि कपूर में नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करने की प्रबल शक्ति होती है। ऐसे में हिन्दू नव वर्ष के पहले दिन कपूर का दीया जलाने से घर में मौजूद नकारात्मकता दूर हो जाती है और सकारात्मकता का संचार बढ़ता है।

यह भी पढ़ें: Hindu New Year Puja 2025: हिन्दू नव वर्ष के पहले दिन सर्व प्रथम किसकी पूजा करें?

हिन्दू नव वर्ष के पहले दिन कपूर का दीपक जलाने से घर का वास्तु दोष भी दूर हो जाता है और ग्रह दोष से भी राहत मिलती है। ग्रह शांत हिते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं। वहीं, वास्तु दोष के कारण जीवन में चल रही परेशानियां भी ख़त्म हो जाती है और शुभता का आगमन होता है।

which lamp should be lit on first day of hindu new year 2025

हिन्दू नव वर्ष के पहले दिन कपूर का दीपक जलाने से बुरी नजर भी उतर जाती है। अगर घर में किसी को बुरी नजर लगी हुई है तो हिन्दू नव वर्ष के पहले दिन कपूर का दीया जलाकर उसे उस व्यक्ति के ऊपर से उतारकर घर के बाहर पीपल के पेड़ के नीचे जला आएं। इससे नजर उतर जाएगी।

यह भी पढ़ें: Hindu New Year 2025 Date: कब से शुरू हो रहा है हिन्दू नव वर्ष? जानें किन राशियों के लिए साबित होगा लकी

हिन्दू नव वर्ष के पहले दिन कपूर का दीपक जलाने से आध्यात्मिक उन्नति भी होती है। कपूर जलाने से उसके धुंए के प्रभाव से बुरे विचार दूर होते हैं और मानसिक शांति मिलती है जिससे धार्मिक कार्यों में मन लगने लगता है और पूजा-पाठ आदि में रूचि बढ़ती है। ध्यान लगना शुरू होता है।

hindu new year 2025 ghar mein diya jalane ke niyam

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;