What To Feed Cow On Govardhan Puja: गोवर्धन पूजा का हिन्दू धर्म में बहुत महत्व माना जाता है। इस दिन गोवर्धन महाराज की पूजा का विधान है। गाय के गोबर से गोवर्धन देव की प्रतिमा बनाई जाती है और फिर दीपक जलाकर उनकी पूजा की जाती है।
गोवर्धन पूजा को अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है। इसके यह नामा इसलिए पड़ा क्योंकि इस दिन गिवर्धन भगवान और श्री कृष्ण को 56 भोग लगाया जाता है। गोवर्धन पूजा के दिन गाय की पूजा और गाय को भोजन कराने भी शास्त्रों में खासा महत्व माना गया है।
ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि आखिर गोवर्धन पूजा के दिन गे को कौन-कौन सी चीजें खिलाने चाहिए और क्या है इस दिन गाय को भोजन कराने का महत्व। साथ ही, यह भी जानेंगे कि गाय को इस दिन खाना खिलाने से क्या लाभ होते हैं।
गोवर्धन पूजा पर गाय को रोटी (गाय को ही पहली रोटी क्यों खिलाते हैं) खिलानी चाहिए। रोटी ताजी और शुद्ध बनी होनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि गोवर्धन पूजा पर गाय को रोटी खिलाने से घर में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है और समस्त देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है।
यह भी पढ़ें: Govardhan Puja 2023: गोवर्धन पूजा के दिन क्या करें और क्या न करें, ज्योतिष से जानें
गुड़ का संबंध ज्योतिष में सूर्य (सूर्य को मजबूत करने के उपाय) से बताया गया है। गोवर्धन पूजा के दिन गाय को गुड़ खिलाने से कुंडली में सूर्य मजबूत होता है। सूर्य ग्रह के प्रभाव से जीवन में सकारात्मक परिणाम नजर आते हैं। इसके अलावा, सूर्य देव की कृपा से भाग्य खुल जाता है।
यह भी पढ़ें: November Festivals 2023: जानें इस माह के महत्वपूर्ण तीज-त्यौहार और व्रत
गोवर्धन पूजा के दिन रोटी के अलावा गेंहूं भी गाय को खिलाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि गाय को गेंहूं खिलाने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है, घर में धन का आगमन होता है, आर्थिक तंगी दूर हो जाती है और घर की उन्नति होने लगती है।
आप भी गोवर्धन पूजा के दिन गोवर्धन महाराज की आराधना के साथ-साथ इस लेख में दी गई जानकरी के अनुसार इस दिन गाय को ये चीजें खिला सकते हैं और गौ माता एवं श्री कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।