हिन्दू धर्म में गंगा दशहरा का बहुत महत्व माना जाता है। ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन गंगा दशहरा मनाया जाता है। इस दिन मां गंगा की पूजा का विधान है। साथ ही, गंगा स्नान का भी विशेष स्थान मौजूद है। ऐसी मान्यता है कि जो भी व्यक्ति गंगा दशहरा के दिन मां गंगा की पूजा और गंगा में स्नान करता है उसके घर में दैवीय शक्तियों का वास होता है और उस व्यक्ति को उसके पापों के फलों से मुक्ति मिल जाती है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये अजन्ते हैं कि आखिर इस साल कब पड़ रहा है गंगा दशहरा, क्या है इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त और इस दिन का विशेष महत्व।
ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि का आरंभ 15 जून, शनिवार को रात 2 बजकर 32 मिनट पर होगा। वहीं, इसका समापन 17 जून, दिन सोमवार को सुबह 4 बजकर 43 मिनट पर होगा। असी में उदया तिथि के अनुसार, गनग दशहरा 16 जून, दिन रविवार को मनाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Ganga Dussehra 2024: गंगा दशहरा के दिन घर में कौन सा दीपक जलाना चाहिए?
गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान और दान के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 4 बजकर 3 मिनट से सुबह 4 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। वहीं, पूजा के लिए शुभ मुहूर्त इस दिन शुभ मुहूर्त सुबह 7 बजकर 8 मिनट से सुबह 10 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। पूजा के लिए कुल अवधि लगभग 3 घंटे है।
यह भी पढ़ें: Ganga Dussehra 2024: गंगा दशहरा के दिन मां गंगा को लगाएं इन चीजों का भोग, सौभाग्य में होगी वृद्धि
गंगा दशहरा का धार्मिक एवं ज्योतिषीय दोनों रूप से महत्व माना जाता है। जहा एक ओर धार्मिक दृष्टि से इसी दिन मां गंगा पृथ्वी पर आई थीं और अकाल से धरा को मुक्त किया था। वहीं, ज्योतिष शास्त्र कहता है कि गंगा दशहरा के दिन 10 दिशाओं से शुभता का घर में आगमन होता है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जा सकते हैं कि आखिर इस साल कब मनाया जाएगा गंगा दशहरा, क्या है इस दिन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त और इस दिन गंगा स्नान का महत्व। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।