हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी मनाई जाती है। इस दौरान बप्पा की पूजा-अर्चना विधिवत रूप से करने का विधान है। भगवान गणेश को बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य का कारक माना जाता है। बप्पा सभी देवी-देवताओं में सबसे पहले पूजे जाने वाले देवता है। इनकी पूजा करने के बाद ही देवी-देवता की पूजा करने का मान्यता है। आपको बता दें, वैसे तो हर महीने चतुर्थी तिथि के दिन भगवान गणेश की पूजा करने का विधान है। लेकिन भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली चतुर्थी तिथि को बेहद खास माना जाता है। वहीं अनंत चतुर्थी के दिन बप्पा को विदा करते हैं। अब ऐसे में इस साल गणेश चतुर्थी कब से आरंभ हो रहा है। पूजा का शुभ मुहूर्त कब है। इस पर्व का महत्व क्या है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है। माना जाता है कि उनकी पूजा करने से सभी प्रकार के विघ्न दूर होते हैं और कार्य में सफलता मिलती है। गणेश चतुर्थी को नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। इस दिन नए काम की शुरुआत करना शुभ माना जाता है। भगवान गणेश को ज्ञान और बुद्धि का देवता भी माना जाता है। उनकी पूजा करने से बुद्धि में वृद्धि होती है और ज्ञान प्राप्त होता है। गणेश जी की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। गणेश जी की पूजा से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
पंचांग के हिसाब से गणेश चतुर्थी इस साल 06 सितंबर को दोपहर 03 बजकर 01 मिनट से आरंभ हो रहा है और इस तिथि का समापन 07 सितंबर को
गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त के बारे में जानना बेहद जरूरी है।
गणेश चतुर्थी के दिन विधिवत रूप से शुभ मुहूर्त बप्पा की पूजा कर सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें - Ganesh Chaturthi 2024: बप्पा की प्रतिमा को घर लाने से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान
गणेश चतुर्थी के दिन शुभ योग में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करना उत्तम फलदायी माना जाता है। इस योग में पूजा-पाठ करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है।
इसे जरूर पढ़ें - गणपति बप्पा की पूजा करने से मिलते हैं ये 8 लाभ, पूरी होती है सारी मनोकामना
ज्योतिष शास्त्र में ब्रह्म और इंद्र योग को शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस योग में भगवान गणेश की पूजा करने से साधकों की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। साथ ही सौभाग्य में भी वृद्धि होती है।
ज्योतिष शास्त्र में भद्रा पाताल में रहने वाला है। जिसके कारण इस दौरान पृथ्वी पर उपस्थित सभी जीवों के लिए कल्याणकारी माना जाता है। इस योग में बप्पा की पूजा करने से सभी दुखों से छुटकारा मिल जाता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।