हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का बहुत महत्व है। यह व्रत भगवान शिव और देवी पार्वती को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से सभी प्रकार के दोष दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं। प्रदोष व्रत विशेष रूप से कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्ति के लिए और भाग्योदय के लिए रखा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर आपके जीवन में किसी तरह की कोई परेशानी आ रही है तो प्रदोष व्रत के दिन व्रत रखने से उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। आपको बता दें, फरवरी माह का पहला प्रदोष व्रत महाकुंभ के दौरान पड़ रहा है। जिससे यह व्रत और भी विशेष माना जा रहा है। इस दिन कुछ ऐसे खास काम हैं जिसे करने से व्यक्ति को लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
प्रदोष व्रत के दिन सुख-समृद्धि के लिए करें ये काम
प्रदोष व्रत के दिन सुख-समृद्धि में वृद्धि के लिए भगवान शिव के पंचाक्षरी मंत्र का जाप विशेष रूप से करें। इस दिन शिवलिंग का जल और दूध से अभिषेक करें और फिर भगवान शिव के इस मंत्र का जाप करें। इससे व्यक्ति के जीवन में आ रही सभी परेशानियां दूर हो जाती है और सुख-समृद्धि की भी प्राप्ति होती है। इतना ही नहीं, प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव के स्तोत्र का पाठ करना सौभाग्यशाली माना जाता है।
प्रदोष व्रत के दिन विवाह योग के लिए करें ये काम
विवाह योग के लिए प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक करें और माता पार्वती को सोलह श्रृंगार का सामान चढ़ाएं। इससे शीघ्र विवाह के योग बन सकते हैं और मनचाहे वर की भी प्राप्ति होती है। इस दिन भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने से भी लाभ हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - February Pradosh Vrat 2025: फरवरी के महीने में कब-कब पड़ेंगे प्रदोष व्रत, शुभ मुहूर्त समेत यहां लें पूरी जानकारी
प्रदोष व्रत के दिन मनोकामनाएं पूर्ति के लिए करें ये काम
मनोकामनाएं पूर्ति के लिए प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर पीले चंदन से त्रिपुंड बनाकर भोलेनाथ के मंत्रों का जाप करें। इससे भाग्योदय हो सकता है और उत्तम फलों की भी प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा आप इस दिन शिवलिंग पर केसर जरूर चढ़ाएं। इससे भी लाभ हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - February Pradosh Vrat 2025: फरवरी महीने के पहले प्रदोष व्रत के दिन जरूर करें इन चीजों का दान, सभी समस्याओं से मिल सकता है छुटकारा
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों