दुनिया के सबसे खूबसूरत चीज की बात करें तो उसमें फूलों का नाम सबसे पहले शुमार होगा। ये इतने खूबसूरत होते हैं कि क्या ही कहें। फूल जीतने खूबसूरत दिखते हैं उतने ही ज्यादा इनकी महक भी अच्छी होती है। फूलों में यदि सफेद रंग के फूल भी हैं तो वह भी बहुत सुंदर दिखते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे नीले रंग के फूलों के बारे में बताएंगे जो खूबसूरत तो है ही साथ ही, देवी-देवताओं को भी ये फूल बेहद प्रिय है। तो चलिए जानें बिना देर किए की ये कौन से फूल हैं और किस देवता को प्रिय है।
अपराजिता, विष्णुकांता और लाजवंती के बारे में तो आप सभी जानते होंगे। यह फूल बहुत सुंदर दिखता है और शनिदेव और विष्णु भगवान को बहुत पसंद है। इस फुल के कई सारे वास्तु उपाय भी किए जाते हैं। दीपावली पूजा में इस फूल का उपयोग विशेष रूप से किया जाता है। अपराजिता दो तरह के होते हैं एक गुच्छे वाले और एक पंखुड़ी वाले। साथ ही सफेद रंग के भी अपराजिता होते हैं।
इसे भी पढ़ें: धन लाभ के लिए सावन में आजमाएं अपराजिता के फूलों के ये उपाय
कृष्णकमल राखी की तरह दिखता है इसलिए इसे राखी फूल भी कहा जाता है। यह लाल सफेद और नीले रंग का होता है। पूजा पाठ में भी इस फूल का उपयोग होता है। लोग इसके पेड़ को बेहद शुभ मानते हैं, इसलिए इसे अपने घरों में लगाना पसंद करते हैं। कृष्णकमल का उपयोग न सिर्फ पूजन के लिए किया जाता है बल्कि वास्तु में भी इसका उपयोग किया जाता है।
यह फूल सफेद और बैंगनी रंग का होता है जो कि महादेव को बहुत प्रिय है। यह फूल शिव जी के पूजन में इस्तेमाल होता है (शिव जी को प्रिय है ये 5 फूल)। यह पेड़ आसानी से कहीं भी उग जाता है इसे लगाने में ज्यादा परेशानी नहीं होती है और पेड़ में खूब सारे बैगनी रंग के फूल खिलते हैं और बेहद खूबसूरत लगते हैं।
बात जब धतूरे की हो तो स्वभाविक है कि यह भगवान शिव को ही प्रिय है। धतूरे के कई किस्म होते हैं, जैसे सफेद, पीला और नीला। यह फूल शिव जी को प्रिय है इसलिए इसे (धतूरे के फूल का महत्व) शिव पूजा में उपयोग किया जाता है। नीले धतूरे के पत्ते भी हल्के नीले और हरे रंग के होते हैं।
वैसे तो कमल गुलाबी और सफेद रंग के होते हैं लेकिन आपको बता दें कि नीले रंग के भी कमल होते हैं, जो कि शिव जी और विष्णु जी को बेहद प्रिय है। यह फूल तालाबों में खिलता है लेकिन गुलाबी और सफेद कमल से बेहद अलग दिखता है। नील कमल का रंग हल्का पर्पल रंग का भी दिखता है। दिखने में बेहद खूबसूरत इस फूल को पूजन के लिए घरों में उपयोग किया जाता है। आमतौर पर यह गांव में ज्यादा मिलता है शहरों में इस फूल का अभाव होता है। यह फूल दलदल तालाब में उगता है।
इसे भी पढ़ें: हिंदू धर्म में क्या है कनेर फूल का महत्व, आप भी जानें
ये रही नीले और बैंगनी रंग के कुछ फूलों के बारे में जानकारी जो देवी-देवताओं को प्रिय है। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: freepik and shutterstocks
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।